तलोघ में युवक पर जानलेवा हमला, राजनीतिक विवाद के चलते हुई घटना

    Loading

    इगतपुरी: इगतपुरी तहसील (Igatpuri Tehsil) के तलोघ के एक युवक पर राजनीतिक रंजिश (Political Dispute) के चलते जानलेवा हमला किया गया है। घटना रायगढ़नगर हाइवे पर वाडीवारहे के पास शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुई। जानलेवा हमला करने वाले 5 से 6 लोग वाडीवारहे पुलिस के घटनास्थल पर आते ही वहां से फरार हो गए। हमलावर युवक ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी सेल (Maharashtra Pradesh Congress OBC Cell) के उपाध्यक्ष जनार्दन माली के वाहन का उपयोग किया है। ये वाहन पुलिस (Police) ने जब्त कर लिया है। गंभीर रुप से घायल युवक को नाशिक के सिविल अस्पताल (Nashik Civil Hospital)में भर्ती किया गया है। 

    पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि इगतपुरी तहसील के तलोघ के अंकुश विष्णु जोशी नाशिक से सब्जियां लाता है और घोटी में बेचता है। सोशल मीडिया पर उसके द्वारा राजनीतिक पोस्ट वायरल की गई थी। नतीजा यह हुआ कि क्षेत्र के बड़े नेताओं के परिवार वाले और समर्थक आक्रामक हो गए। वे संबंधित युवक के घर गए और जान से मारने की धमकी दी। 

    सब्जी की गाड़ी लेकर आ रहा था पीड़ित

    युवक के पिता विष्णु वालू जोशी ने अपने परिजनों के खिलाफ इगतपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसी पृष्ठभूमि में अंकुश जोशी दोपहर करीब 2 बजे नाशिक से सब्जी की गाड़ी लेकर आ रहा था। उसी समय उसके वाहन को रोका गया। दूसरे वाहन से 5-6 युवकों ने उतरकर अंकुश पर जानलेवा हमला कर दिया। इसी बीच पुलिस वाहन वहां आने से हमलावर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को नाशिक जिला सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सेल के राज्य उपाध्यक्ष जनार्दन माली का था और पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फरार अपराधियों को तलाश कर रही है।