मालेगांव में हिरण का मांस बरामद, एक संदिग्ध गिरफ्तार

    Loading

    मालेगांव : शहर के गुलशनाबाद परिसर में सहायक पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू सहित विशेष पथक, आझाद नगर पुलिस (Azad Nagar Police) और वन विभाग (Forest Department) के अधिकारी, कर्मियों ने संयुक्त रूप से छापामारी (Raids) की। इस दौरान हिरण (Deer) का 15 किलो मांस (Meat), हत्या के लिए उपयोग में लाए गए औजार और हथियार बरामद किए। इस मामले में वन्य जीव प्राणी संरक्षण कानून का उल्लंघन और संरक्षित प्राणियों की शिकार करने के संदेह पर गुलशनाबाद के मेन रोड निवासी शरजील अंजुम अहमद (30) को गिरफ्तार किया गया। 

    गुरुवार की शाम यह कार्रवाई की गई। शहर में अवैध शिकार करते हुए मांस लाने की जानकारी संधू को मिली थी। खबर पुख्ता होने के बाद संधू, आझाद नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक जगदीश बोरसे, सहायक पुलिस निरीक्षक रुपाली महाजन, पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉ. जावीद खाटिक, वन परिमंडल अधिकारी अतुल देवरे, सहायक पुलिस अधीक्षक के विशेष पथक, आझाद नगर पुलिस आदि ने संयुक्त रूप से शरजील अंजुम के घर के पास छापामारी की।

    पुलिस आगे की जांच कर रही

    इस दौरान हिरण का मांस बरामद हुआ। डॉ. खाटिक ने मौके से मांस बरामद करने के बाद मांस और अन्य वस्तुओं की जांच की गई। दरम्यान, मौके पर हिरण की मुंडी, कान और खाल सहित चारों पैर मिले, जिसका निरीक्षण करने के बाद शिकार किया गया हिरण चिंकारा प्रजाती का होने की जानकारी डॉ. खाटिक ने दी। अब पुलिस शिकार कहा? कैसे की, इसकी जांच कर रही हैं। देर रात को शरजील अंजुम के खिलाफ आझाद नगर पुलिस स्टेशन में वन्य जीव प्राणी संरक्षण कानून के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।