Division composition declared for the upcoming Nashik municipal elections, women will get 50% reservation

  • मुंबई की तर्ज पर नाशिक महानगरपालिका की प्रारूप प्रभाग रचना

Loading

नाशिक : नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) का चुनाव (Election) समय पर होता है या नहीं ? इस बारे में पिछले देढ़ माह से चर्चा शुरू थी, जो अब खत्म हो गई है। क्योंकि नाशिक महानगरपालिका की प्रभाग रचना मंगलवार (Tuesday) को घोषित (Announced) की गई। इस बार 44 प्रभाग रहेंगे। सुबह से ही महानगरपालिका के विभागीय कार्यालय में इच्छुक उम्मीदवार (Candidates) सहित विद्यमान नगरसेवकों (Existing Corporators) ने प्रभाग रचना को देखने के लिए भीड़ की।

महानगरपालिका का इस बार 7वां पंचवार्षिक चुनाव हो रहा है। इस दृष्टी से प्रारूप प्रभाग रचना मंगलवार को महानगरपालिका के उपायुक्त (प्रशासन) मनोज घोडे-पाटिल की मौजूदगी में घोषित की गई। विशेष यह है कि प्रभाग क्र. 8 में 4 सदस्य अर्थात नगरसेवक चुनकर आएंगे। मंगलवार से ही आक्षेप और सूचनाएं मंगवाई गई है। इसके तहत अप्रैल माह में महानगरपालिका का आम चुनाव होगा। गौरतलब है कि नाशिक महानगरपालिका सहित राज्य के 18 महानगरपालिका की मुदद मार्च 2022 में खत्म हो रही है। कोरोना और आरक्षण के चलते चुनाव प्रक्रिया को देरी हुई। नियमित समय पर चुनाव होता तो अब तक आचार संहिता लागू होती। लेकिन ऐसा न होने से इच्छुक उम्मीदवार भ्रमित हुए। 6 जनवरी को प्रभाग रचना का कच्चा प्रस्ताव पेश किया गया।

ओबीसी आरक्षण का 8 फरवरी को निर्णय होने वाला है। तब तक रुकना असंभव होने से राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई महानगरपालिका की प्रारूप प्रभाग रचना घोषित की। चुनाव प्रभागों की सीमा दर्शाने वाली प्रारूप अधिसूचना शासन राजपत्र में प्रसिद्ध की जाएगी। मंगलवार से ही आक्षेप और सूचना मंगवाई गई है। इसी तर्ज पर नाशिक महानगरपालिका की प्रारूप प्रभाग रचना घोषित की गई है। 44 प्रभाग में कुल 133 सीट होंगे। इसमें 50 प्रतिशत यानी 67 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। हर एक प्रभाग में 1 ऐसे महिला के लिए आरक्षण होगा। जिस प्रभाग में 4 सीट है वहां पर 2 सीट महिलाओं के लिए होंगे। इसके बाद 20 महिलाओं के लिए आरक्षित जगह की मांडवली करने के लिए 20 प्रभाग में अतिरिक्त महिला का आरक्षण होगा। कुल मिलाकर 44 में से 20 प्रभाग में 1 पुरुष तो 2 महिला ऐसी रचना रहेगी।

15 मार्च को खत्म होगी मुदद

नाशिक महानगरपालिका की मुदद 15 मार्च को खत्म हो रही है। इसके तहत 1 मार्च को महापौर, उपमहापौर कार्यालय को नगर विकास विभाग से पत्र भेजा जाएगा। इस बीच चुनाव नहीं हुआ तो प्रशासकीय राजवट लागू होगी। लेकिन इसके पहले ही प्रशासकीय राजवट लागू होने की बात की जा रही थी। लेकिन महानगरपालिका के 7वें पंचवार्षिक की मुदद खत्म नहीं होगी तब तक प्रशासकीय राजवट लागू नहीं होगी। इसके पहले प्रशासकीय राजवट लागू करने के लिए महानगरपालिका बर्खास्त करनी होगी। लेकिन ऐसा न होने से प्रशासकीय राजवट लागू होने का मुद्दा बंद हो गया है।

अप्रैल माह में चुनाव

प्रारुप प्रभाग रचना का प्रस्ताव घोषित होने के बाद तुरंत आक्षेप और सूचना मंगवाई जाती है। यह सिलसिला 14 फरवरी तक जारी रहेगा। इस बारे में राज्य चुनाव आयोग को रिपोर्ट पेश की जाएगी। फरवरी अंत तक प्रभाग रचना अंतिम की जाएगी। दरमियान मतदाता सूची का भाग निहाय विभाजन होगा। मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का निर्णय लिया तो 45 दिन यानी की अप्रैल माह के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव हो सकता है।