पिंपलगांव बसवंत के बंद घर में मिला बुजुर्ग का शव, दोपहिया और कार भी गायब

    Loading

    पिंपलगांव बसवंत: कृषि उपज मंडी समिति के सेवानिवृत्त कर्मचारी अशोक बागुल (60) का शव (Dead Body) शास्त्री नगर (Shastri Nagar) स्थित उनके बंद घर में मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस (Police) के मुताबिक, अशोक बागुल घर में अकेले ही रहते थे। पिंपलगांव बसवंत पुलिस स्टेशन (Pimpalgaon Baswant Police Station) में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, अशोक बागुल की पत्नी जब अपने मायके से शुक्रवार, 27 मई को दोपहर को घर वापस लौटी तो उनके घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। इसके बाद उनकी पत्नी ने अपने देवर टीकाराम बागुल को फोन कर पूछा कि घर बाहर से क्यों बंद है। टीकाराम वहां पहुंचा और भाई को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद टीकाराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। टीकाराम से मिली जानकारी के बाद जब पुलिस अशोक बागुल के घर पहुंची तो घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा गया। 

    भाई ने दी पुलिस को जानकारी

    अंदर से बहुत तेज बदबू आई और बेड पर अशोक का शव पड़ा हुआ दिखायी दिया। इसके बाद पिंपलगांव बसवंत सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन काले और कुछ अन्य स्टॉफ को बुलाया गया और शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बागुल के परिजनों ने बताया कि अशोक की कार तथा दो पहिया वाहन भी चोरी हो गया है। इसकी शिकायत भी पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है कि आखिर अशोक बागुल की मौत के पीछे का सच क्या है।