arrest
File Photo

    Loading

    नाशिक : 14 माह की लड़की पर घर में ही पिता ने गलत उपचार किए। जिसके चलते लड़की की मौत हो गई। इस मामले में लड़की की मां की शिकायत के आधार पर पिता हेमंत शेटे के खिलाफ पंचवटी पुलिस (Panchavati Police) ने मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार (Arrested) किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के तहत मखमलाबाद रोड के पंचवटी स्थित शेटे परिवार के 14 माह की लड़की पर एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। विशेष यह है कि लड़की उपचार को अच्छा प्रतिसाद दे रही थी। उसकी प्रकृती में दिन ब दिन सुधार हो रहा था, जिसे देख लड़की के पिता ने उसे घर ले जाने की अनुमती मांगी। परंतु अस्पताल ने उपचार शुरू होने से घर न ले जाने की बात कही। लड़की का पिता सुनने के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार अस्पताल ने लड़की को पिता के भरोसे घर छोड़ दिया। लड़की को घर ले जाने के लिए हेमंत की पत्नी और मां का विरोध था।

    हेमंत ने परिवार को समझाते हुए कहा, मुझे सिविल अस्पताल में काम करने का अनुभव है। मैं एक फार्मा कंपनी में काम कर चुका हूं। इसलिए क्या उपचार करना है? यह मुझे पता है। इसके बाद हेमंत ने लड़की पर घर में उपचार करना शुरू किया, लेकिन वह असफल रहे। आखिरकार लड़की की मौत हो गई। लड़की की मां ने पंचवटी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की अधिक जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक डॉ. सीताराम कोल्हे के मार्गदर्शन में अधिकारी-कर्मचारी शुरू है।