froud
FILE- PHOTO

    Loading

    नाशिक:  फर्जी दस्तावेज (Fake Documents) जमा कर जमीन मालिक (Land Owner) और सरकार के साथ धोखाधड़ी (Fraud) करने का मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है। पुलिस के अनुसार फर्यादी राहुल कारभारी काले के कार्यालय में आरोपी बालासाहब बारकू कोल्हे (53) ने अपने सहकारी की मदद से यह धोखाधड़ी की है। कोल्हे ने खुद के आर्थिक फायदे के लिए झूठे दस्तावेज को सही बताकर काले को दस्तावेज दिया। आनंदवल्ली स्थित खेती की जमीन सर्वे नंबर 32 के मूल दस्तावेज सर्वे नंबर, क्षेत्र, जनरल मुखात पत्र के लेख में काट- छांट और बदलाव किया। साथ ही यह झूठे दस्तावेज पेश कर जमीन की बिक्री की।

    विशेष रूप से शासन की फीस न भरते हुए सरकार और जमीन मालिक के साथ धोखाधड़ी की। इस धोखाधड़ी का मामला 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2018 के बीच हुआ है। बालासाहब कोल्हे एक आरोपी है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक घोटेकर कर रहे हैं।

     कर्ज दिलाने के नाम पर 33 हजार की ठगी

    उधर, अन्य घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख रुपए का कर्ज मंजूर करने के बहाने एक व्यक्ति के साथ 33 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की है।  पुलिस के अनुसार फर्यादी निषाद भालचंद्र कुलकर्णी (53) कर्ज लेना चाहता था। इसके लिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुलकर्णी के मोबाइल नंबर 9326101881 पर ऑनलाइन लिंक भेजा। लोन फॉर्म भरने के बाद मोबाइल नंबर 8116413564 वाले अज्ञात व्यक्ति ने कुलकर्णी को 5 लाख रुपए का कर्ज मंजूर करने का झांसा देकर उसका विश्वास हासिल कर लिया। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने कुलकर्णी को समय-समय पर 33,049 रुपए जमा करने को कहकर ऑनलाइन ठगी की। कर्ज न मिलने पर ठगी का एहसास होने पर कुलकर्णी ने उसके खिलाफ भद्रकाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आगे की जांच इंस्पेक्टर ठाकुर कर रहे हैं।