Maharashtra Woman duped of over Rs 10 lakh through online fraud
FIle Pic

Loading

सटाणा: बागलाण तहसील (Baglan Tehsil) के उत्राणे (Utrane) निवासी युवक के साथ शादी जमाने वाली बुलढाणा (Buldhana) की गैंग ने ढाई लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी (Fraud) की। इसके बाद जायखेड़ा पुलिस (Jaikheda Police) ने दुल्हन को पकड़ लिया। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर दुल्हन के साथ उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार, उत्राणे निवासी युवक किसी कामकाज को लेकर अपने रिश्तेदार के पास गया था। जहां पर शादी के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके बाद विजय मुले नामक शादी जमाने वाले व्यक्ति ने कहा कि लड़की के माता-पिता गरीब हैं। इसलिए उन्हें 2 लाख 80 हजार रुपए देने होंगे। 

इतने लाख रुपए देने की बात तय हुई

इस दौरान ढ़ाई लाख रुपए देने की बात तय हुई। इसके तहत दो लाख रुपए नगद और 50 हजार रुपए विजय मुले को फोन-पे के माध्यम से दिए गए। रकम मिलने के बाद 25 मई को देऊलगांव राजा (जि. बुलढाणा) में युवक और युवती अनिता जाधव उर्फ पूजा शंकर म्हस्के की शादी हुई। शादी के दूसरे दिन पूजा ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। उसे विश्वास में लेने के बाद पूजा ने कहा कि श्रीपुरवडे (ता. बागलाण) निवासी हृषिकेश और कालगांव (साक्री) के चंद्रकांत के साथ उसकी शादी हो चुकी है। 

दुल्हन की पहले भी हुई थी शादी

शादी के दो दिन बाद गहने लेकर भाग निकली। इसके बाद युवक ने जायखेड़ा पुलिस थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम शिरसाठ को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने पूजा को कब्जे में ले लिया। जायखेड़ा पुलिस ने विजय रामभाऊ मुले (देऊलगांव राजा), एक अज्ञात व्यक्ति और निता जाधव उर्फ पूजा शंकर म्हस्के के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।