त्र्यंबकेश्वर के कलमुस्ते में दादी ने तेंदुए से बचाई पोते की जान

    Loading

    त्र्यंबकेश्वर: तहसील के कलमुस्ते (Kalmuste) में तेंदुए (Leopard) के हमले से एक दादी (Grandmother) ने अपने पोते (Grandson) की जान बचाई है। दादी के साहस की सराहना चारों ओर हो रही है। 6 वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने घर में घुसकर हमला किया। घटना के बाद बच्चे की दादी ने जोरदार प्रतिकार किया। आखिरकार तेंदुआ बच्चे को छोड़कर फरार हो गया। इस हमले में घायल बालक को इलाज (Treatment) के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

    ग्रामीणों के अनुसार बच्चे के माता और पिता मजदूरी करते है। घायल बालक का नाम रोशन बुधा खाडम (6) है। घटना के दौरान शाम सात बजे रोशन अपने घर में खेल रहा था, इस दौरान घर में पहुंचे तेंदुए ने उसे जबड़ने उठाकर लेकर गया।

    घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती 

    इसी बीच रोशन ने शोर मचाना शुरू किया। बच्चे की आवाज सुनकर दादी ने तेंदुए से भिड़ गई और अपने पोते को तेंदुए के जबड़े से खिंचकर बाहर निकाला लाई। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल रोशन को इलाज के लिए त्र्यंबकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया, जहां से उसे अतिरिक्त इलाज के लिए नाशिक अस्पताल में भर्ती किया गया।