Gutkha seized for 1.24 crore, 4 smugglers arrested
File Photo

    Loading

    नाशिक : जिले के अवैध धंदो (Illegal Trade) के साथ यातायात के खिलाफ कार्रवाई (Action) करने के लिए ग्रामीण पुलिस आक्रामक हो गई है। साथ ही इसके लिए विशेष पुलिस महानिरीक्षक का स्वतंत्र पथक भी कार्यान्वित किया गया है। पथक द्वारा की जा रही जांच के दौरान राज्य में दाखिल होने वाला गुटखा गुजरात मार्ग (Gujarat Road) से आने की जानकारी स्पष्ट हो गई है। पथक ने 13 लाख रुपए का गुटखा जब्त किया। इस मामले में सागर उत्तमराव सातपुते को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। 

    नाशिक परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक बी. जी. शेखर ने विशेष पथक के माध्यम से अवैध धंदो की जानकारी हासिल कर कार्रवाई की जा रही है। इस पथक ने क‌लवण तहसील के अभोणा में कार्रवाई की। गैरकानूनी रूप से गुटका की यातायात होने की जानकारी मिलने के बाद पथक ने कुमसाडी गांव के पास धनोली से कनाशी मार्ग पर जाल बिछाते हुए वाहनों की जांच शुरू की। दरमियान वाहन (एम.एच. 41. ए.यू. 4257) की जांच करने पर उसमें गुटका होने की बात सामने आई। इस मामले में संदिग्ध सातपुते का गिरफ्तार किया। यह गुटका गुजरात के वघई स्थित संदिग्ध शाहिद शेठ और रईस खान के माध्यम से सातपुते तक पहुंचने का संदेह पुलिस ने व्यक्त किया। गुजरात कनेक्शन के सबूत पुलिस को मिलने के बाद पथक कार्रवाई के लिए रवाना हुआ है। 

    जब्त किया गया माल इस प्रकार

    9 लाख रुपए के 20 खाकी रंग की बोरी

    1 लाख रुपए की 4 सफेद रंग की बोरी

    2.50 लाख रुपए का वाहन

    5 हजार रुपए का मोबाइल

    मिली जानकारी के बाद नाकाबंदी की गई। दरमियान वाहन से गुटखा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की अधिक जांच के लिए पथक रवाना हुआ है। गुटखा यातायात और बिक्री में महाराष्ट्र-गुजरात कनेक्शन होने की बात स्पष्ट हो गई है। – (नितीन शिंदे, सहायक पुलिस निरीक्षक, अभोणा)