death
Representative Photo

    Loading

    नाशिक : अंबड लिंक (Ambad link) परिसर के होटल (Hotel) में चल रहे सौंदर्यीकरण (Beautification) के काम ने एक गेस्ट (Guest) की जान ले ली है। रूम देखने गए एक युवक की होटल की तीसरी मंजिल (Third Floor) से गिरने से मौत हो गई। मृतक का नाम विनोद गिते है। यह घटना अंबड लिंक रोड स्थित एक्सीलेंस इन होटल की है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गई है।

    इस होटल में फिलहाल सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। सौंदर्यीकरण के लिए होटल का कुछ हिस्सा तोड़ा गया है। कुछ जगहों पर गड्ढे भी किए गए है। सोमवार को विनोद गिते नामक एक युवक कुछ काम से नाशिक आया था। विनोद इस होटल में रूम उपलब्ध होने की जानकारी लेने होटल की तीसरी मंजिल पर गया था। तीसरी मंजिल के कॉरिडोर पर सौंदर्यीकरण के लिए कुछ हिस्से को तोड़ा गया है। विनोद रूम के संबंध में पूछने रिसेप्शन की तरफ जा रहा था। उसे ध्यान नहीं रहा कि कॉरिडोर का कुछ हिस्सा तोड़ा गया है। उसका बैलेंस बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। इसमें उसकी मौत हो गई।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। विनोद कहां से आया था और वह नाशिक में किस काम से आया था। होटल में सौंदर्यीकरण का काम जारी है तो जाली क्यों नहीं लगाई गई थी। इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस तलाश रही है।