File Photo
File Photo

Loading

नासिक : शराब के नशे में चूर हुए आरोपी (Accused) ने अपने भाई और भाभी के साथ विवाद किया। इसके बाद भाभी की छाती पर चाकू से हमला करते हुए उसकी हत्या (Murder) की। इस मामले में जिला और सत्र न्यायालय ने आरोपी को उम्र कैद (Life Imprisonment) की सजा सुनाई है। यह घटना 2 जून 2022 को हुई थी। आरोपी का नाम पंचवटी के हनुमानवाड़ी निवासी अनिल पांडुरंग पाटिल (37) है। इसमें ज्योती सुनील पाटिल की मौत हुई थी।

इस मामले में सुनील पाटिल ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके अनुसार मोरे मला परिसर में पाटिल परिवार रहता है। अनिल बेरोजगार और शराब का आदी हैं।  2 जून 2022 की शाम को अनिल कपड़े निकालकर जमीन पर आराम कर रहा था। इससे भाभी ज्योति और भाई सुनील ने उसे फटकार लगाई। इससे आक्रोशित होकर अनिल ने किचन से चाकू लेकर ज्योति के छाती पर घाव किए। इसमें ज्योति गंभीर रूप से घायल हुई। ज्योती को बचाने के लिए सुनील आगे दौड़ा, लेकिन अनिल ने उस पर भी हमला किया और फरार हो गया।

ज्योति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। इस मामले में पंचवटी पुलिस ने अनिल के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। तत्कालीन पुलिस निरीक्षक अशोक भगत और ए. एस. साखरे ने मामले की जांच करते हुए दोषारोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इस पर सुनवाई के दौरान एड़. दीपशिखा भिडे ने सरकारी पक्ष रखते हुए 13 गवाहों के बयान दर्ज कराए। स्थितिजन्य सबूत और गवाहों को सुनने के बाद प्रमुख जिला व सत्र न्यायालय के न्या. एस. डी. जगमलानी ने अनिल को उम्र कैद की सजा सुनाई।