
नई दिल्ली. जहां एक तरफ देश का बड़ा हिस्सा गर्मी और लू के बेरहम थपेड़ों से परेशान है। वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, नासिक (Nasik) के कई गांवों में आज भी लोगों को अब इस गर्मी और लू के बीच अब भयंकर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
हालांकि गर्मियों की शुरुआत होते ही देश के अलग-अलग हिस्सों से पानी की किल्लत की तस्वीरें अब आनी शुरू हो गई हैं। इस समस्या से महाराष्ट्र (Maharashtra) का यह हिस्सा सबसे अधिक परेशान रहा है। हालांकि मामले पर प्रशासन कि उदासीन रवैया चिंताजनक है।
आज बात हो रही है नासिक के एक और गांव हट्टीपाड़ा की जहां अब जल संकट के कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रही है। यहां अब आलम यह है कि, गांव के कुएं में पानी बहुत नीचे चला गया है। जिसके चलते अब यहां का पानी काफी गंदा हो चूका है और इसे भी निकालने में महिलाओं को दिक्कत आ रही है। प्रशासनिक अव्यवस्था का आलम यह है कि, अब यहां के बच्चे भी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं और इसे पीकर वे बीमार पड़ रहे हैं
#WATCH महाराष्ट्र: नासिक के हट्टीपाड़ा गांव में चल रहे जल संकट के कारण लोगों को काफी समस्याएं हो रही है।
एक स्थानीय महिला ने बताया, “हमारे गांव के कुएं में बहुत गंदा पानी है, पानी बहुत नीचे चला गया है। महिलाओं को पानी निकालने में बहुत समस्या हो रही है। बच्चे भी गंदा पानी पीकर… pic.twitter.com/Zbcm43qD5j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2023
इस मुद्दे पर एक स्थानीय महिला ने बताया, “हमारे गांव के कुएं में बहुत गंदा पानी है, पानी बहुत नीचे चला गया है। महिलाओं को पानी निकालने में बहुत समस्या हो रही है। बच्चे भी गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं।”
गौरतलब है कि, है कि, इससे पहले हमने आपको नासिक के ही खोकरविहीर और वेलपाड़ा गांव की दुर्दशा के बारे में बताया था। यहां भी पानी की बड़ी समस्या बनी हुई है। इन गांवों से अधिकांश महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। इस तरह देखा जाए तो अब नासिक (Nasik) के अनेकों गांवों में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। पानी की कमी को पूरा करने के चलते इन गांवों की महिलाएं बहुत परशान हो रही हैं। इन्हे इस प्यास बुझाने वाले ‘पानी’ के लिए दूर दूर तक भटकना पड़ रहा है। कई तो बेचारीं किसी दूर-दराज के इकलौते कुएं की गहराई तक जा रहीं हैं।
महाराष्ट्र: नासिक के कई गांवों में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
वेलपाड़ा की सरपंच ने बताया, “यहां सभी गांवों में पानी की समस्या है मगर वेलपाड़ा गांव में समस्या ज्यादा है। यहां पानी खराब है। सभी महिलाओं को समस्या हो रही है, उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। हम… pic.twitter.com/4zsXgyLH6K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2023
महाराष्ट्र: नासिक में चल रहे जल संकट के कारण खोकरविहीर गांव में लोगों को काफी समस्याएं हो रही है।
एक स्थानीय महिला ने बताया, “हमारे गांव में 2-3 महीने से पानी नहीं है। हम 2-3 महीने से गंदा पानी पी रहे हैं। हमें पानी लेने के लिए 2-3 किमी दूर जाना पड़ता है। यहां बहुत परेशानी है।… pic.twitter.com/d5WMkgsYAI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2023
हालांकि मामले पर प्रशासन का अपना पुराना राग ही अलाप रहा है। कहा जा रहा है कि,शासन और प्रशासन मिलकर इस समस्या का समाधान ढूंढ रही है। लेकिन समाधान का तो पता नहीं, लेकिन नासिक के गांवों की ‘जल समस्या’ अब जरुर विकट होती जा रही है।