
- बाइक के साथ वाहनों का नुकसान
- 3 दिन में सड़क पर हुई कई दुर्घटनाएं
इगतपुरी: नासिक (Nashik) के इगतपुरी (Igatpuri) में स्थित पुराना मुंबई-आगरा महामार्ग पिछले 5 सालों से गड्ढों (Potholes) से भरा हुआ है। कुछ माह पहले अनशन और व गांव बंद के चलते लोक निर्माण विभाग ने कुछ हद तक डामरीकरण किया, लेकिन बारिश की वजह से एक बार फिर मार्ग गड्ढों से भर गया है। गणेशोत्सव में गणेश (Bappa) का स्वागत भी गड्ढों से भरी सड़कों से हुआ।
सड़क पर होने वाले गड्ढों की मरम्मत के लिए बिछाई गई गिट्टी से कई दुर्घटनाएं (Many accidents) सामने आई है। इस साल बारिश के चलते सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे होने से बाइक और वाहनों का नुकसान हो रहा है। मार्ग में आधे से एक फिट तक के गड्ढे बन गए हैं।
इन गड्ढों से बचने के चक्कर में दुर्घटनाएं हो रही है। शहर के रेल स्थानक, देना बैंक, बुध्दविहार, टिकापुरी, बस स्थानक, होटल शिवम, शिवसेना कार्यालय, सब्जी मंडी रोड, राम मंदिर, तिन लकडी पुल, तलेगाव रोड पर गड्ढे ही गड्ढे है। संबंधित विभाग ने जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत करने की मांग नागरिक कर रहे है।

लोगों की समस्या
हौसाबाई तेलोरे बताती हैं- शहर की सड़कों पर होने वाले गड्ढों से मेरा पुत्र हड्डी की बीमारी से परेशान हो गया है। क्योंकि वह हर दिन इसी मार्ग से बाइक पर कामकाज के लिए जाता है। निजी अस्पताल में उस पर उपचार शुरू है। सड़कों पर होने वाले गड्ढों की मरम्मत करने के लिए कोई तैयार नहीं है, जो अपने आप में एक बड़ी बात है।
लोकेश खातले बताते हैं- नई बाइक ली गांव की सड़क पर होने वाले गड्ढों से नई बाइक के दोनों शॉकप्सर खराब हो गए है। रोड टैक्स अदा करने के बाद भी यह हालात है। लोक निर्माण विभाग को इस नुकसान भरपाई करनी चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता रमेश शिंदे बताते हैं- बड़े-बड़े गड्ढों से कई बार वाहनों का पहिया फूट रहा है। शहर की सड़क पर 3 किमी तक गड्ढे ही गड्ढे होने से वाहनों को नुकसान हो रहा है। यह सड़क किस विभाग के अंतर्गत है, यह समझ नहीं आ रहा है।