MNS Chief Raj Thackeray

Loading

महाराष्ट्र: जहां एक ओर मनसे प्रमुख राज ठाकरे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए समय दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के एक पदाधिकारी ने देर रात एक महिला पदाधिकारी को अश्लील मेसेज भेजे है तो इस महिला ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर रविवार (21 तारीख) को उसे खूब खरी-खोटी सुनाई। इस मामले को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरी खोटी सुनाने के बाद समझा जा रहा है कि राज ठाकरे ने संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। आइए जानते है क्या है पूरी जानकारी… 

MNS पदाधिकारी ने किये अश्लील मेसेज 

गौरतलब हो कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे तीन दिनों के लिए नासिक के दौरे पर थे। दो दिनों तक पदाधिकारियों से चर्चा के बाद रविवार (21) को उन्होंने एक्सप्रेस इन होटल में ही क्रेडाई व किसान अघाड़ी के पदाधिकारियों से चर्चा की। कथित तौर पर घटना तब हुई जब वह बिल्डरों के साथ चर्चा कर रहे थे। तब यह मामला सामने आया है। 

महिलाओं ने पूछा सवाल… 

इस मामले में यह जानकारी सामने आ रही है कि नासिक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ दिन पहले एक महिला को संदेश भेजा था। इससे महिला मोर्चा की महिलाएं नाराज थी, हालांकि, उसके बाद भी यह अधिकारी उस स्थान पर राज ठाकरे से मिलने आया। इस बारे में बताया जाता है कि महिला अघाड़ी की पदाधिकारियों ने उनसे जवाब मांगा और फिर उनकी अच्छी पिटाई कर दी। 

मामला राज ठाकरे के पास 

कुछ अन्य पदाधिकारियों द्वारा संक्षेप करने के बाद मामला राज ठाकरे के पास गया। समझा जाता है कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक मुर्तदक और जिलाध्यक्ष अंकुश ठाकरे को मामले का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 

राज ठाकरे ने सिखाया सबक 

इसके पहले भी शिकायत किए जाने पर संबंधित पदाधिकारी को उनके पद से भी हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें फिर से मुखिया की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद उन्होंने महिला पदाधिकारी को मैसेज किया तो अन्य महिलाएं भड़क गईं। समझा जाता है कि जब राज नासिक में थे तब उन्होंने इस अधिकारी को सबक सिखाया था।