students
Representative image

    Loading

    नाशिक : नाशिक (Nashik) में महानगरपालिका प्राथमिक विद्यालय (Municipal Primary School) की छुट्टियां (Holidays) बढ़ा दी गई है। जिसके चलते अब 15 नवंबर से कक्षाएं (Classes) शुरू होंगी, शिक्षा अधिकारी (Education Officer) सुनीता धनगर ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय (Secondary Schools) 22 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। दरअसल, कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्कूल 4 अक्टूबर 2021 से ऑफलाइन शुरू हो गए थे। उसके बाद, महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन से संबद्ध सभी प्री-प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में दिवाली की छुट्टी घोषित कर दी गई।

    शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक कुल 14 दिनों की छुट्टी की घोषणा की थी। वर्षा गायकवाड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूलों द्वारा शुरू किया गया ऑनलाइन शिक्षण भी इस दौरान बंद रहेगा। वर्षा गायकवाड़ ने ट्विटर पर दिवाली की छुट्टियों की जानकारी दी थी। वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि इस अवधि के दौरान स्कूलों द्वारा संचालित ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण गतिविधियां बंद रहेंगी। इसके मुताबिक नाशिक में सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी और जूनियर कॉलेजों में 10 नवंबर तक छुट्टियां थीं।

    11 नवंबर से भी विद्यालय शुरू होने वाले थे। लेकिन नाशिक जिला परिषद माध्यमिक शिक्षा अधिकारी वी. एम. कदम ने अलग से सर्कुलर जारी कर स्कूल की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया। इसी के तहत इन स्कूलों में दिवाली की छुट्टी 20 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। साथ ही 21 नवंबर को रविवार भी है। इसलिए कक्षाएं अब 22 नवंबर से शुरू होंगी।  महानगरपालिका के प्राथमिक विद्यालय 11 नवंबर से शुरू होने थे। संपर्क करने पर शिक्षा अधिकारी सुनीता धनगर ने बताया कि महानगरपालिका के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। अब 15 नवंबर से स्कूल शुरू होंगे। इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया जाएगा, उन्होंने कहा कि प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल अलग-अलग तारीखों से शुरू हो रहे हैं। इसलिए अभिभावक भ्रमित हैं।