nasik
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/नासिक. नासिक (Nashik) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में चादर चढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जानकारी दें कि, इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने आज यानी मंगलवार को इस पूरे मामले में जांच के लिए एक SIT गठित करने का आदेश दिया था।

जानकारी दें कि, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार, त्र्यंबकेश्वर मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने समूह को मंदिर में इंट्री करने से रोक दिया था। वहीं इस घटना के बाद मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस में एक शिकायत की थी।

दरअसल बीते शनिवार रात त्र्यंबकेश्वर मंदिर में सुरक्षा गार्डों ने अलग धर्म के लोगों के एक समूह के प्रयास को विफल कर दिया था, जिन्होंने मंदिर परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की थी। वहीं मंदिर प्रबंधन के अनुसार, केवल हिंदुओं को ही भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है। मंदिर ट्रस्ट ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर अब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।