Nashik Municipal Corporation suffered a setback of 150 crores in the first quarter, the councilors may have to face problems

    Loading

    नाशिक : भाजपा के शहराध्यक्ष गिरीष पालवे ने कहा, नाशिक महानगर पालिका का एलईडी प्रोजेक्ट 100 प्रतिशत सफल हुआ है। एलईडी के नाम पर विपक्ष भाजपा को बदनाम कर रहा है,  एलईडी के चलते 62 प्रतिशत बिजली की बचत होती है। यानी हर माह करोड़ रुपए की बचत हो रही है। एलईडी को लेकर शिवसेना द्वारा लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने आगे कहा, कुल 92 हजार 254 एलईडी की ऑर्डर दी गई है। 

    इसमें से 90 हजार 230 एलईडी का काम पूरा हुआ है। इसके अलावा 8 हजार 761 एलईडी की आर्डर दी गई है।  नाशिक शहर एलईडी के चलते रातें चमक रही है। लेकिन विपक्ष को शहर कि एलईडी की चमक दिखाई नहीं दे रही है। सत्ताधारी भाजपा के कार्यकाल में शहर में कई विकासात्मक कार्य हुए।  लेकिन आगामी महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए विपक्ष सत्ताधारी भाजपा को बदनाम कर रहा है। 

    भाजपा को ही अपना समर्थन देंगे

    नाशिकवासी विपक्ष की चाल को जानते है।  वह भाजपा को ही अपना समर्थन देंगे।  महाविकास आघाड़ी सरकार किसान बीमा, अतिवृष्टि की मदद, ओबीसी आरक्षण, मराठा आरक्षण, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार आदि को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।  विविध स्तर पर महाविकास आघाड़ी सरकार नाकाम हुआ है।  महाविकास आघाडी राज्य को 25 साल पिछले गई है।लेकिन महाविकास आघाड़ी के पदाधिकारी नाशिक में कई विकास कार्य होने के बाद भी जनता को गुमराह कर रहे है।  विपक्ष नागरिकों की समस्याओं को हल करने के बजाए भाजपा को बदनाम करने में अपना समय बर्बाद कर रही है। 

    परिवहन सेवा सहित अनेक विकास कार्य 

    महानगरपालिका के माध्यम से महानगरपालिका परिवहन सेवा सहित अनेक विकास कार्य किए है।  अनेक विकास कार्य के प्रस्तावित है, जो जल्द ही पूरे होंगे।  नाशिक देश में नहीं तो विश्व में एक विकसित शहर के रूप में सामने आ रहा है। इसलिए विपक्ष झूठा प्रचार कर नागरिकों को गुमराह कर रहा है।