Bribery
रिश्वतखोरी

Loading

नासिक : नए वित्त वर्ष के पहली में रिश्वतखोरी (Bribery) के मामले में नासिक विभाग (Nashik Department) ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। नासिक विभाग में भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग (Anti Corruption Department) के पथक की ओर से की गई इस कार्रवाई (Action) में तीन महीने में लगभग तीन करोड़ रुपए की धनराशि जब्त की गई। पिछले सप्ताह सिन्नर तहसील के सहायक रजिस्ट्रार को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने की राज्य भर में चर्चा हुई थी, इससे पहले नाशिक के भू-अभिलेख कार्यालय के अधीक्षक पद के एक अधिकारी को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। 

नासिक संभाग में सबसे ज्यादा 18 ट्रैप नासिक शहर-जिले के हैं। रिश्वत लेने वाले 70 लोगों में चार प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं, जबकि तृतीय श्रेणी के 36 कर्मचारियों का इसमें समावेश है। पिछले तीन महीने में प्रदेश में 318 रिश्वतखोर गिरफ्तार किए गए। 2022 की पहली तिमाही में 247 रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस आधार पर यह गलत नहीं होगा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष घूसखोरों की संख्या और घूस के तौर पर ली गई धनराशि में भी वृद्धि हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन महीने में राजस्व विभाग के 9 रिश्वत लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नासिक विभाग के भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग ने पकड़ा। रिश्वत लेने में मामले में पकड़े गए लोगों में से नासिक और जलगांव के तीन-तीन और अहमदनगर, नंदुरबार और धुलिया के एक-एक राजस्व अधिकारी शामिल हैं। घूस लेने वालों में सात पुलिसकर्मियों का भी समावेश है, इनमें अहमदनगर और जलगांव के तीन-तीन तथा नंदुरबार के एक पुलिस कर्मी का समावेश हैं। इसके साथ ही जिला परिषद, पंचायत समिति, भू-अभिलेख, कृषि विभाग, बिजली कंपनी में 70 लोगों को रिश्वत लेने के मामले में धर दबोचा है।   

विभाग स्तर पर पकड़े गए रिश्वतखोर 

विभाग             पकड़े गए रिश्वतखोर
नासिक         45
पुणे                  43
छत्रपती संभाजीनगर     37
ठाणे                27
नागपुर   23
अमरावती            20
नांदेड               17
मुंबई               12

जिला स्तर पर प्रतिशत

जिला        प्रतिशत 
नासिक  18
अहमदनगर     09
जलगांव      09
नंदुरबार       05
धुलिया        04

रिश्वत लेने के मामले में नागरिक बगैर किसी से डरे भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के पास बेहिचक शिकायत दर्ज कराएं, इसके लिए 1064 नंबर पर फोन अथवा नासिक भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग के कार्यालय से (0252) 2575628 इस फोन नंबर पर फोन करके शिकायत करें। शिकायत करने वाले व्यक्तियों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

- शर्मिष्ठा घारगे-वालावलकर, पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग, नासिक।