Traffic police seized 386 vehicles for violating rules

    Loading

    नाशिक. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के प्रतिबंधों (Restrictions) में ढील होने के बाद शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जिसके चलते नियमित यातायात (Regular Traffic) ठप हो रही है। फिर भी वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जिया उड़ा रहे है। पिछले दो महीनों से यातायात पुलिस विभाग (Traffic Police Department) ने दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जहां अब तक 50 हजार लापरवाह वाहन चालकों (Negligent Drivers) पर पौने दो करोड़ रुपए का दंड किया गया है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से दूर रहने वाले नागरिक एक बार फिर निजी वाहनों के माध्यम से घर के बाहर निकल रहे है। वाहनों की संख्या अधिक होने से तेज रफ्तार से वाहन चलाना, सिग्नल जम्पिंग, नो पार्किंग, बिना वजह जोर-जोर से हॉर्न बजाना, ट्रिपल सीट, बगैर हेल्मेट, सीट बेल्ट का उपयोग न करना, शराब सेवन कर वाहन चलाना आदि नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यातायात पुलिस विभाग ने जुलाई माह से लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई शुरू की।

    पिछले दो माह में यातयात पुलिस ने 11 हजार प्रत्यक्ष केस कर 2 लाख 50 हजार से अधिक रुपए का दंड वाहन चालकों से वसूला है। ऑन लाइन तरीके  से 39 हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए पौने दो करोड़ रुपए का दंड वसूला गया है। ओवर स्पीड वाहन चालकों पर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस विभाग ने दो विशेष वाहन हाईवे पर तैनात किए है। इन वाहनों में स्पीड गन सहित अन्य सुविधा है। इस वाहनों के माध्यम से एक दिन में 100 से अधिक वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। नो पार्किंग के मामले भी बढ़ रहे है। कुल दंडात्मक कार्रवाई में प्रलंबित दंड का हिस्सा अधिक है।

    जनवरी से अगस्त के बीच की गई कार्रवाई इस प्रकार है

          माह                   प्रत्यक्ष केस  वसूल दंड           ऑनलाइन दंड   प्रलंबित दंड
    जनवरी  3556                 890000  24503              9101500
    फरवरी          2135             531300   12322               5656000
    मार्च    2363                6295500      17062              8355900
    अप्रैल        1069                 291800   10367              6045700
    मई 675                   204800 9010                 5596800
    जून  2047                517700 16439              6936600
    जुलाई 5956                 1436300 21968               10624200
    अगस्त    5268                 1181100 17166              7246800
    कुल  23069              11348500 128837            59563500