All senior employees of Manpa will get promotion

    Loading

    नासिक : बकाया टैक्स (Tax Arrears) वसूली के लिए महानगरपालिका (Municipal Corporation) ने बकायेदारों (Defaulters) के घर के बाहर ढोल बजाओ अभियान शुरू किया था, जिसके माध्यम से कुछ हद तक वसूली भी हुई। साथ ही इस अभियान को राजनीतिक दलों (Political Parties) ने विरोध भी किया। फिर भी महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) ने यह अभियान शुरू रखा। अब महानगरपालिका प्रशासन ने बकाया टैक्स वसूली के लिए अपना अभियान तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बकायेदारों की संपत्ति जब्त (Property Confiscated) कर नीलामी के माध्यम से बकाया टैक्स वसूल किया जाएगा। पहले चरण में 30 बकायेदारों की संपत्ति जब्त कर नीलामी की जाएगी।

    बता दे कि संपत्ति टैक्स का बकाया आंकड़ा 350 करोड़ तक पहुंच गया है। इस पार्श्वभूमी पर महानगरपालिका के संकेत स्थल पर 1258 बकायेदारों की सूची घोषित की गई है। फिर भी बकायेदार टैक्स भरने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद महानगरपालिका ने बकायेदारों के मकान और दूकान के बाहर ढोल बजाओ अभियान शुरू किया। 6 विभाग में 6 ढोल पथक का चयन करते हुए दिवाली से पहले बकायेदारों में दहशत निर्माण की, जिसे विरोध होने के बाद महानगरपालिका ने दिवाली की पार्श्वभूमी पर यह अभियान स्थगित किया गया। दिवाली खत्म होते ही महानगरपालिका ने यह अभियान एक बार फिर शुरू किया। 692 बकायेदारों के मकान और दूकान के बाहर ढोल बजाकर कुल 7 दिनों में 5 करोड़ 34 लाख रुपए वसूल किया गया। महानगरपालिका को इस अभियान से अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिला। इसलिए महानगरपालिका ने टैक्स वसूल करने के लिए बकायेदारों की संपत्ति जब्त कर उसकी नीलामी कर टैक्स वसूल करने का निर्णय लिया है। 

    बकायेदारों की संपत्ति होगी महानगरपालिका के नाम

    बकायेदारों को संपत्ति जब्त करने के बारे में वारंट जारी किया गया है। इसके बाद बकाया टैक्स अदा करने के लिए 21 दिनों का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी बकाया रकम अदा न करने पर संपत्ति की नीलामी कर टैक्स वसूल किया जाएगा। नीलामी को प्रतिसाद न मिलने पर एक रुपए अदा कर संबंधित संपत्ति महानगरपालिका के नाम की जाएगी।