Eknath Shinde and Sanjay Raut
Pic: Twitter

    Loading

    नासिक : नासिक (Nashik) के शिंदे गुट (Shinde Group) के पदाधिकारियों (Office Bearers) ने ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) और ठाकरे गुट (Thackeray Group) को चेतावनी देते हुए कहा, आप जहां बुलाएंगे, वहां पर आएंगे। नासिक स्थित शिवसेना कार्यालय मेरे पिता के नाम पर है। इसलिए हम जल्द ही इस कार्यालय पर दावा पेश करने वाले है। इसके चलते राजनीतिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

    शिंदे गुट के पदाधिकारियों ने पत्रकार परिषद लेकर ठाकरे गुट के नेताओं द्वारा किए जा रहे सभी आरोपों को जवाब देते हुए खुलेआम चेतावनी दी। महानगरपालिका के पूर्व विपक्ष नेता अजय बोरस्ते ने कहा, राउत शनिवार-रविवार को केवल नासिक में पर्यटन के लिए आते है। शिवसेना यह वटवृक्ष है, लेकिन संजय राउत जैसे नेता उस वटवृक्ष को काट रहे है। राउत अपने आप को प्रति उद्धव ठाकरे मानते है। उस दिन राउत ने चप्पल चोर गए ऐसा कहा था।  हम चप्पल चोर नहीं है। हमारा भगवान हिंदुहृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे हमारे साथ ही। आपने कभी सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में नहीं उतरे। राउत का डीएनए शिवसेना का नहीं है। 

    राउत नासिक में केवल हिसाब लेने के लिए आते थे: तिदमे 

    रुपेश पालकर ने कहा, संजय राउत कहते है, जो अन्य पार्टी में गए है, उन्हें मैं नहीं पहचानता। मेरे पिता के नाम पर शिवसेना कार्यालय है। इस मध्यवर्ती कार्यालय पर हम जल्द ही दावा पेश करने वाले है। शिंदे गुट के महानगर प्रमुख प्रवीण तिदमे ने कहा, राउत नासिक में केवल हिसाब लेने के लिए आते थे।

    राउत को सही शिवसैनिक क्या है, यह दिखाया जाएगा: बेलदार 

    सांसद हेमंत गोडसे ने कहा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस को साथ में लेने का काम भी राउत का ही है। इस अनैसर्गिक युति के लिए राउत ही जिम्मेदार है। सत्ता होने के बाद भी हम कभी सिपाही का तबादला नहीं कर पाए। योगेश बेलदार ने कहा, संजय राउत यह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के पास जाकर शिवसेना खत्म करने का काम कर रहे है। राउत को सही शिवसैनिक क्या है, यह दिखाया जाएगा। आप जहां पर बुलाएंगे, वहां पर आएंगे और दिखाएंगे शिवसैनिकों की ताकत। हम पेड़ के पत्ते है, या फिर शिवसैनिक? यह आगामी दिनों में पता चल जाएगा।