Opposition to the end of OBC reservation

    Loading

    शिर्डी. ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को फिर से देने और मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लागू करने की मांग को लेकर विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल (MLA Radhakrishna Vikhe Patil) के नेतृत्व में भाजपा (BJP) और भाजपा ओबीसी मोर्चा ने महाविकास आघाड़ी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राहता वीरभद्र मंदिर के सामने प्रदर्शनकारी जमा हो गए और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

    इस चक्काजाम आंदोलन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोंडकर, उप जिलाध्यक्ष रघुनाथ बोथे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बालासाहेब गाडेकर, डॉ. राजेंद्र पिपाड़ा, पंचायत समिति के भाऊसाहेब जेजुरकर, गणेश कारखाना के अध्यक्ष मुकुंद सदाफल, पार्षद विजय बोरकर, पूर्व उपाध्यक्ष कैलास। रवि गोंडकर, भयुमो के सतीश बावके, शिर्डी के पूर्व शहर अध्यक्ष कैलाश कोटे और अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण को रद्द करना ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय है।  

    अपने अधिकारों के लिए एक साथ आए ओबीसी व मराठा समाज

    महाविकास आघाड़ी को सार्वजनिक रूप से समाज से माफी मांगनी चाहिए। यह सरकार आरक्षण नहीं दे सकती। बात करने पर कोरोना का कारण बताया जाता है। सरकार केवल एक ही काम कर रही है, वह है सत्ता से चिपके रहना। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि ओबीसी और मराठा समुदाय को अब अपने अधिकारों के लिए एक साथ आना होगा। हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक सरकार सत्ता पर से अपनी पकड़ नहीं खोती है।