Pass is mandatory for Bhagwati Darshan, the temple will remain open for 24 hours

    Loading

    – राकेश हिरे 

    कलवण. राज्य में देवी के साढ़े तीन शक्ती पिठ है, जिसमें से कलवण तहसील (Kalwan Tehsil) में सप्तशृंगी गढ़ पर अर्ध पिठ है। यहां पर शारदेय नवरात्री उत्सव की जोरदार तैयारी शुरू है। नवरात्री उत्सव (Navratri Festival) के समय मां का मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। भाविकों को मां का दर्शन करने के लिए कोविड नियमों के तहत पास निकालना अनिवार्य है।  7 अक्टूबर से राज्य के सभी मंदिर भाविकों के लिए खुलने वाले है। शारदेय नवरात्री उत्सव भी इसी दिन से शुरू होगा। इस संदर्भ में सहायक जिलाधिकारी विकास मीना की अध्यक्षता में सभी विभाग प्रमुखों की बैठक हुई, जिसमें तहसीलदार बंडू कापसे, पुलिस उपाधिक्षक अमोल गायकवाड़, ट्रस्ट के विश्वस्त, ग्रामपंचायत, पदाधिकारी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    नवरात्री उत्सव में संप्तशृंगी मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर प्रवेश के लिए भाविकों को पास अनिवार्य किया गया है। 65 उम्र से अधिक व्यक्ति, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिला और छोटे बच्चों को गढ़ परिसर में प्रतिबंध लगाए गए है। पास के लिए भाविकों को कोरोना के दो टीके का प्रमाणपत्र या 72 घंटे से पहले कोरोना जांच रिपोर्ट बंधनकारक की गई है। नवरात्री के समय नांदुरी या संप्तश्रृंगी गढ़ पर यात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा। गढ़ पर निजी वाहनों को अनुमती नहीं दी गई है। नांदुरी से गढ़ पर जाने के लिए एसटी की व्यवस्था की गई है।

    परिसर में प्रतिबंध लगाया गया है

    नवरात्री उत्सव और कोजागरी पूर्णिमा में निजी वाहनों का गढ़ परिसर में प्रतिबंध लगाया गया है। एसटी में क्षमता से 50 प्रतिशत यात्री बिठाकर यातायात की जाएगी। पैदल दर्शन करने के लिए 12 जगह पर दर्शन कतार की व्यवस्था की गई है। कोविड नियमों के तहत फ्युनिक्युलर ट्रॉली शुरू रहेगी। फ्युनिक्युलर में 30 प्रतिशत भाविक तो सिढ़ी दर्शन लेने वाले 70 प्रतिशत भाविकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    कोरोना नियमों का किया जाएगा पालन

    नवरात्री के समय गढ़ पर लाखों भाविक दर्शन के लिए आते है, जिसे ध्यान में रखते हुए कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। सुरक्षित अंतर रखना, हर एक ने मास्क का उपयोग करना बंधनकारक है। लापरवाही करने वाले भाविकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मां का दर्शन करने के लिए भाविकों निजी वाहनों के बजाए एसटी बस का उपयोग करें। भीड़ को टालने की अपील प्रशासन द्वारा की गई है।