transferred

    Loading

    नाशिक: कोरोना (Corona) की वजह से पिछले दो वर्षों से पेंडिंग कर्मचारियों (Pending Employees) के ट्रांसफर (Transfer) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नाशिक जिला परिषद (Nashik Zilla Parishad) के सभी कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए आवश्यक सूची (List) तैयार करने का आदेश सभी विभागों को दिए गए हैं। राज्य में कोरोना की वजह से सभी विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया था। इन कामों की तरह जिला परिषद की सेवा में कार्यरत कर्मचारियों का ट्रांसफर भी रुक गया था।

     इसी बीच, 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में केवल ग्राम विकास विभाग ने 15 फीसदी कर्मचारियों के ट्रांसफर का आदेश दिया था। इन वजहों से दो वर्षों से जिला परिषद के कर्मचारियों की प्रक्रिया जिस तरह से होनी चाहिए थी, उस तरह से नहीं हुई। लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में ग्राम विकास विभाग की पेंडिंग कर्मचारियों की ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार जिला परिषद के सभी विभागों में कर्मचारियों की सेवा, वरिष्ठता सूची, ट्रांसफर के लिए पात्र कर्मचारी, 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारी, बीमार कर्मचारियों की जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग ने दिया है।

    31 मार्च तक फाइनल लिस्ट तैयार करने के निर्देश

    ट्रांसफर के लिए पात्र कर्मचारियों की फाइनल लिस्ट 31 मार्च तक तैयार करने के आदेश विभाग प्रमुखों को दिए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में जिला परिषद के सभी विभाग प्रमुखों, गुट विकास अधिकारियों को भी पत्र भेजा है। इस संबंध में कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है।

    शिक्षकों का ऑनलाइन ट्रांसफर

    मौजूदा वर्ष में जिला परिषद के शिक्षा विभाग के ट्रांसफर के लिए पात्र शिक्षकों का भी ट्रांसफर होगा। कोरोना की वजह से शिक्षकों का भी ट्रांसफर रुका हुआ था। इस बार ऑनलाइन शिक्षकों का ट्रांसफर होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग से ट्रांसफर के योग्य शिक्षकों की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। इस बार शिक्षकों का इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर होगा। सरकार द्वारा ट्रांसफर के लिए तैयार किया गया पोर्टल शुरू होने के बाद शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे।