image google
image google

  • सिक्के के बदले नोट की हो रही मांग

Loading

नाशिकरोड. हलका फुलका और आकर्षक 20 रुपए का सिक्का (20 rupee coin) बाजार में आ गया है, लेकिन उसे लेने से सभी इनकार कर रहे हैं। 10 साल पहले 10 रुपए का सिक्का बाजार में लाने के बाद सरकार ने 20 का सिक्का भी बाजार में पहुंचा दिया है। मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata), नोएडा (Noida), हैदराबाद (Hyderabad) इन शहरों की टकसाल में सिक्के तैयार किए जाते हैं।

मुंबई की टकसाल ने यह 20 रुपए का सिक्का तैयार किया और रिर्ज्व बैंक को चलन में लाने के लिए सौंप दिया। 20 की नई नोट के बाद 20 का सिक्का चलन में लाने का निर्णय सरकार ने मार्च 2020 में ही ले लिया था। लॉकडाउन के कारण सिक्का बाजार में लाने में विलंब हुआ। लेकिन अब नाशिक में स्टेट बैंक के साथ अन्य बैंकों में भी 20 का सिक्का दाखिल हो गया है। लेकिन कई दिन होने के बाद भी सिक्के की मांग नहीं है। टोलनाका, बड़े व्यापारी, किराना दुकानदार, मेडिकल दुकानदारों को बैंक यह सिक्के दे रहे हैं, लेकिन सभी इसे लेने से इनकार कर रहे हैं। 5 और 10 के सिक्कों से अधिक कीमत होने पर भी यह सिक्का बहुत हलका है। यह सिक्का 8.54 ग्राम का है। इसे 12 कोने हैं। इसके घेराव 27 मिमी है।

सिक्के का किनारा निकेल से और मध्य भाग तांबे से बना हुआ है। इस सिक्के में ज़िंक का भी उपयोग किया गया है। 65 प्रश तांबा, 15 प्रश ज़िंक और 20 प्रश निकेल का इस सिक्के में उपयोग किया गया है। पहले छुट्टे पैसे ना मिलने पर समस्या होती थी, लेकिन अब भरपूर चिल्लर होने पर भी लोग इसे लेने से मना कर रहे हैं। ऐसे में इन सिक्कों को कैसे खपाया जाए, यह प्रश्न बैंकों के सामने कठिनाई बन गया है।

बाजार से 50 पैसे के सिक्के गायब हो गाए हैं। वर्तमान में 1,2,5 और 10 के सिक्के चल रहे हैं। इसी कीमत की नोटें भी बाजार में चलन में हैं। बैंकों में 10 और 5 के सिक्कों का ढेर लगा हुआ है। ऐसे में 20 रुपए का सिक्का लेने से लोगों का इनकार बैंकों को अधिक परेशानी में डाल रहा है। कुछ बैंक चिल्लर रखने के लिए जगह ना होने से एक दिन में एक ग्राहक से 100 रुपए स्वीकार कर रहे हैं, जिस बैंक में खाता है वही बैंक ग्राहकों से सिक्के ले रहा है। बैंकों में लोग सिक्के जमा तो कर रहे हैं, लेकिन कोई बैकों से लेने को तैयार नहीं हैं।