cold
Representative Pic

    Loading

    निफाड़ :  नाशिक जिले (Nashik District) के निफाड़ तहसील (Niphad Tehsil) में इस वर्ष भी पहले की तरह गुलाबी ठंड (Pink Cold) पड़ने लगी है।  इस बीच इस सप्ताह राज्य में कई जगहों पर बारिश और ठंड की अजीबोगरीब तस्वीर देखने को मिल रही है। यह मौसम में हो रहे विचित्र परिवर्तन का परिणाम है। 

    फिलहाल तमिलनाडु में चेन्नई के पास एक चक्रवात बना हुआ है। वहीं, उत्तर से सीधे हिमालय की तलहटी की ओर से नाशिक की ओर ठंडी हवाएं चल रही हैं। नतीजतन, निफाड तहसील के कुंदेवाड़ी में गेहूं अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग ने कम से कम 11 °C तापमान दर्ज किया। इस ठंड से चना और गेहूं की फसल को फायदा होने वाला है।  कुछ इलाकों में किसानों ने सूखी घास के बंडल जलाना शुरु कर दिए हैं। क्योंकि गांव के नागरिक ठंड से ठिठुरने लगे हैं। 

    पुणे में न्यूनतम तापमान 11. 8 °C 

    इस बीच, जलगांव में बुधवार को राज्य का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। पारा गिरकर 11 °C हो गया, जबकि पुणे में न्यूनतम तापमान 11. 8 °C दर्ज किया गया।  गुरुवार को भी यही स्थिति रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। विशेष रूप से शुक्रवार को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है।  शनिवार को कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, सिंधुदुर्ग, उस्मानाबाद और लातूर जिलों में बारिश की संभावना है। रविवार को भी राज्य में विरल स्थानों पर बारिश की संभावना है। 

    राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना 

    दक्षिण अरब सागर में इस समय एक कम दबाव की पेटी बन रही है। दूसरी ओर, तूफान की तीव्रता एक कारण है।  बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र एक गंभीर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है।  यह बेल्ट 11 नवंबर तक तमिलनाडु के तट पर पहुंच जाएगा।  इसकी तीव्रता बनी रहेगी। यह बेल्ट तमिलनाडु-आंध्र तट के साथ-साथ चलेगा और श्रीहरि कोटा के बीच रुकेगा। यह 13 नवंबर को अंडमान सागर में एक कम दबाव की पेटी भी बनाएगा। अगले दो दिनों में इसकी तीव्रता भी बढ़ेगी।  मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

    निफाड़ का न्यूनतम तापमान 

    • 7 नवंबर  21.5 °C
    • 8 नवंबर  16. 5 °C
    • 9 नवंबर  12. 5 °C
    • 10 नवंबर  11.1 °C
    • 11 नवंबर  11 °C