Rain in nashik

    Loading

    नाशिक: पूरे राज्य में गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की धूमधाम के बीच नाशिक (Nashik) में मूसलाधार वर्षा (Heavy Rain) का दौर जारी है। राज्य में मनाए जा रहे गणेश उत्सव के पहले दिन से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। पिछले कुछ दिनों से शाम 5 बजे तक और रात में भारी बारिश देख रहे हैं। सितंबर के पहले दो दिनों में भारी वर्षा हुई। जिले की सिन्नर तहसील (Sinnar Tehsil) में भारी वर्षा होने और तहसील क्षेत्र में फसलें नष्ट होने की जानकारी भी मिली है। जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 

    एक सप्ताह का ब्रेक लेने के बाद नाशिक जिले में फिर वर्षा का दौर जारी है। सिन्नर तहसील में भारी बारिश के कारण कई बस्तियों में पानी घुस गया है, गुरुवार रात को आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा हुई। वर्षा के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। नदी के किनारे कई बस्तियों में पानी भर जाने से नागरिकों को भारी नुकसान हुआ है। इस बाढ़ में कुछ नागरिक फंस गए थे, उन्हें बचा लिया गया है। 

    जेसीबी की मदद से नागरिकों को रेस्क्यू किया जा रहा

    जेसीबी की मदद से नागरिकों को रेस्क्यू किया जा रहा है। करीब 33 नागरिकों को जेसीबी की मदद से बाढ़ से निकाला गया। इस बीच सिन्नर में बारिश के दौरान राहत कार्य उपलब्ध कराने के लिए सरकारी एजेंसियां रात से ही मौके पर पहुंच गई थीं। नाशिक रोड के वंजरवाडी में रात 10 बजे बारिश ने कहर बरपाया। खेतों में फसलों के साथ-साथ मिट्टी के कटाव के कारण लगभग 100 हेक्टेयर कृषि क्षतिग्रस्त हो गई। 

    बारिश के कारण खेती को नुकसान

    बताया जा रहा है कि कई घरों में पानी भर जाने से कुल 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वंजरवाडी में क्षतिग्रस्त किसानों की फसल का तत्काल पंचनामा कराने के लिए तहसीलदारों से बातचीत की गई है। पूर्व विधायक योगेश घोलप ने कहा है कि क्षतिग्रस्त ग्रामीणों के लिए भी आर्थिक सहायता की मांग की गई है। नाशिक के किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। 

    सिन्नर के देवपुर मार्ग पर बहा पुल!

    सिन्नर के देवपुर मार्ग पर बना पुल बह जाने की खबर सामने आई है। भारी वर्षा के कारण कई नागरिकों के घरों में पानी घुसने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि पुल गिरने से एक बड़ा ट्रक पानी में फंस गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो रही है, जबकि कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी वर्षा होने की आशंका जतायी जा रही है। मुंबई नाका, शालीमार, सीबीएस, पुराने नाशिक, रामकुंड, राणे नगर, पंचवटी क्षेत्र में सड़कें महज 15 मिनट की वर्षा में ही जलमग्न हो गईं। बताया जा रहा है कि पिछले दिन हुई वर्षा में छह, चार पहिया वाहनों सहित 18 मोटरसाइकिलों के बहने की भी जानकारी मिली है।