File Photo
File Photo

    Loading

    नाशिक.  रविवार (Sunday) को नाशिक (Nashik) और उत्तरी महाराष्ट्र (North Maharashtra) में बारिश की वापसी शुरू हो गई है।  मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र में 20 अक्टूबर तक बारिश (Rain) जारी रहने की संभावना (Possibility) है।

    इस बीच रविवार को सुबह से ही शहर में बादल (Cloud) छाए रहे और दोपहर करीब तीन बजे से बूंदा-बांदी (Drizzling) और तेज बारिश शुरू हो गई।  इस समय बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बना हुआ है।  इसलिए नाशिक और उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।  नाशिक शहर में बारिश शुरू हो गई है। 

    मौसम वैज्ञानिक के. एस.  होसलीकर ने इसके बारे में ट्वीट किया। मौसम विभाग ने उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।  17 अक्टूबर को नाशिक, धुलिया, नंदुरबार, जलगांव, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, जालना, वाशिम, अकोला, अमरावती, नागपुर, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली, भंडारा, गोंदिया, औरंगाबाद और बीड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

    के. एस.  होसलीकर ने किया ट्वीट 

    दरअसल, 14 अक्टूबर को पूरे राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके कुछ और दिनों तक मध्य और दक्षिण भारत में सक्रिय रहने की संभावना है।  इसलिए उत्तरी महाराष्ट्र में मंगलवार और बुधवार को फिर से भारी बारिश की संभावना है।  बारिश का मौसम 25 अक्टूबर के बाद खत्म होने की उम्मीद है।