Nashik Municipal Corporation
File Photo

Loading

नासिक: नासिक महानगरपालिका (NMC) के कमिश्नर चंद्रकांत पुलकुंडवार (Chandrakant Pulkundwar) मसूरी में प्रशिक्षण के लिए गए हैं। इसके चलते नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) के छह विभागीय कार्यालयों में अवकाश जैसा माहौल है। यह बात अधिकारियों द्वारा किए गए दौरे के बाद सामने आई है। इसके बाद आठ गैरहाजिर कर्मचारियों (Employees) को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया हैं। 

गौरतलब है कि महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. पुलकुंडवार मसूरी में प्रशिक्षण के लिए गए हैं। इसलिए उनका पदभार विभागीय आयुक्त के पास है। विभागीय आयुक्त गमे के नाशिकरोड विभागीय आयुक्त कार्यालय में होने से महानगरपालिका मुख्यालय में किसी का भी नियंत्रण नहीं होने से अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय से नदारद दिखाई दे रहे हैं। वहीं अधिकारी साइट विजिट के नाम पर गायब रहते हैं।

अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय से नदारद 

ऑनलाइन शिकायत भी बड़े तौर पर प्रलंबित है। नागरिकों के कार्य की ओर अधिकारी-कर्मचारियों के ध्यान नहीं देने से महानगरपालिका का कामकाज ठप हो गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय आयुक्त गमे ने प्रशासन उपायुक्त मनोज घोडे-पाटिल को महानगरपालिका के छह विभागीय कार्यालय का दौरा करने का निर्देश दिया। इसके तहत उन्होंने महिला बाल कल्याण, बिजली, वैद्यकीय, चुनाव शाखा, नगर रचना, संपत्ति, भूसंपादन विभाग में दौरा करने के बाद पता चला कि अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय से नदारद हैं, जिसमें एक वैद्यकीय अधिकारी के साथ आठ कर्मचारी शामिल हैं। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

अब ई-मूवमेंट रजिस्टर

महानगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी बायोमैट्रिक तरीके से हाजिरी लगाते हैं, परंतु कई बार विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन कार्य का दौरा करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाते हैं। कार्यालय से ऐसे कार्य के लिए बाहर जाते समय इस बारे में पूर्व सूचना विभाग प्रमुख या कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी को दिया जाता है। फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों को पूर्व सूचना नहीं दी जा रही है। इसलिए महानगरपालिका ने ई-मूवमेंट तरीके को कार्यान्वित करने का निर्णय लिया हैं। इसके तहत महानगरपालिका के अधिकारियों को कार्यालय से बाहर जाने के लिए पंजीकरण करना होगा। सोमवार, 15 मई से यह प्रणाली कार्यान्वित होगी।

कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने की शिकायत प्राप्त होने के बाद अचानक दौरा किया, जिसमें आठ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।

-मनोज घोडे-पाटिल, उपायुक्त, नासिक महानगरपालिका