Greenfield Expressway
file

    Loading

    नाशिक:  समृद्धि महामार्ग के बाद नाशिक (Nashik) की यातायात को बूस्ट देने के लिए भारतमाला परियोजना के अंतर्गत ‘ग्रीनफील्ड महामार्ग’ (Greenfield Highway) संकल्पना के तहत सूरत-चेन्नई ग्रीनफील्ड महामार्ग (Surat-Chennai Greenfield Highway) नाशिक जिले (Nashik District) से गुजरने वाला है। इस महामार्ग के भूसंपादन के लिए दिसंबर माह में अधिसूचना प्रसिद्ध होगी। इसके तहत जिले के 609 गांवों से इस महामार्ग के लिए 996 हेक्टेयर जमीन संपादित की जाएगी। नाशिक-सूरत (Nashik-Surat) केवल 176 किमी का अंतर है, इसलिए नाशिकवासी केवल 2 घंटे सूरत शहर में पहुंच पाएंगे। 2022 तक भूसंपादन प्रक्रिया पूर्ण कर लोकसभा चुनाव से पहले यानी की 2024 में यह महामार्ग खुला करने का नियोजन है। 

    महामार्ग के चलते सूरत-चेन्नई यह 1,600 किमी का अंतर 1,250 किमी तक होगा। इस प्रस्तावित महामार्ग के चलते सूरत, नगर, सोलापुर, हैदराबाद, चेन्नई यह औद्योगिक दृष्टि से महत्व का शहर जोड़ने वाला है। हैदराबाद स्थित आर्वी एसोसिएट्स आर्किटेक्चर डिझायनर कन्सल्टंट प्रा। लि। इस कंपनी को मार्ग का सर्वेक्षण करने का काम दिया गया है।

    ग्रीनफील्ड प्रकल्प

    डेढ़ वर्ष में भूमि अधिग्रहण होगा उसके बाद अगले 3 वर्ष में हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा। नाशिक में 122 किमी के क्षेत्र तक 997 हेक्टेयर जमीन की अधिग्रहित की जाएगी। महामार्ग सुरगाणा, पेठ, दिंडोरी, नाशिक, निफाड़ और सिन्नर से होकर गुजरेगा, जिसमें 69 गांव शामिल है। दिंडोरी के सर्वाधिक 23 गांव शामिल किए गए हैं। सिन्नर स्थित वावी के समृद्धि एक्सप्रेस को जोड़ा जाएगा। नाशिक, अहमदनगर, सोलापुर जिले में प्रकल्प का निर्माण होगा। राज्य के राक्षसभुवन (ता। सुरगाणा) में प्रवेश होगा। आखिरी तबका अक्कलकोट (ता. सोलापुर) में होगा। नाशिक से सोलापुर 50 किलो मीटर का अंतर कम होगा।

    नाशिक के इन तहसीलों से गुजरेगा मार्ग

    सुरगाणा- बेंडवज, बहुडा, दुधवल, गहाले, रक्षाभुवन, हस्ते, जहुले, कहांडोलसा, कोटंबा, मर्दंड, पिंपलचोंड, संबरकहाल। दिंडोरी- तेटमाला, रडतोंडी, कवडासर, चिल्हारपाडा, महाजे, चाचड़गांव, उमराले बुद्रुक, जांबुटके, नालेगांव, इंदोरे, राशेगांव, ननाशी, पिंपलनेर, रामशेज, आंबेदिंडोरी, ढकांबे, शिवनाई, वरवंडी, गांडोले, गोलशी, जर्लीपाडा, आंबेगाव, बहूर। पेठ- पाहुचीबारी, विर्मल, कलंबरी, वडबारी, हरणगांव। नाशिक- आडगांव, ओढ़ा, विंचूरगवली, लाखलगांव। निफाड़-चेहेडी खुर्द, चाटोरी, वर्हे, लालपाड़ी, रामनगर, दारणासांगवी, सावली, तलवाड़े, पिंपलगांव निपाणी। सिन्नर- देशवंडी, पाटपिंप्री, निमगांव देवपुर, बारागांव पिंप्री, गुलवंच, देवपुर, खोपड़ी बुद्रुक, धारणगांव, फर्दापुर, पांगरी बुद्रुक, भोकणी, पांगरी खुर्द, फुलेगनर, कहांडलवाडी, घोटेवाडी, वावी।