mumbai-marathon
Pic: ANI

    Loading

    नासिक : मुंबई (Mumbai) में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन (Tata Mumbai Marathon) में नासिक के धावकों (Runners) ने अपनी छाप छोड़ी है। नासिक में प्रशिक्षण ले रहे अंकित देशवाल पुरुषों की हाफ मैराथन वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नासिक की पूनम सोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. महेंद्र महाजन ने हाफ मैराथन भी सफलतापूर्वक पूरी की। 

    टाटा मुंबई मैराथन का 15 जनवरी को विभिन्न श्रेणियों में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के धावकों ने भाग लिया, इसमें नासिक के धावक भी शामिल थे। यहां एकल्व एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण ले रहे अंकित देशवाल ने 21 किमी की हाफ मैराथन एक घंटे 5.45 मिनट में पूरी की। उन्होंने दूसरी रैंक हासिल की। इस ग्रुप से मुरली गावित ने प्रतियोगिता को एक घंटे 5.16 मिनट में समाप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    मैराथन में इन लोगों ने कमाया नाम

    महिला वर्ग से 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में भाग लेते हुए पूनम सोनू एक घंटे 24.56 मिनट में तीसरे स्थान पर रहीं। इस ग्रुप से पारुल चौधरी ने एक घंटा 15.03 मिनट में और नंदिनी गुप्ता ने एक घंटा 24.09 मिनट में दूसरा स्थान प्राप्त किया, इसके अलावा नासिक में प्रशिक्षण ले रही नीलिमा ठाकोर ने 42 किमी फुल मैराथन प्रतियोगिता में पांचवें स्थान हासिल किया। साथ ही डॉक्टरों ने साइकिलिंग के क्षेत्र में नाम कमाया है और ‘रैम’ जैसी कठिन प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है। महेंद्र महाजन ने हाफ मैराथन भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। उन्होंने तीन घंटे 53.05 मिनट में दौड़ पूरी की।