Theft in vehicle showroom, thieves caught in CCTV

    Loading

    नाशिक. मुंबई-आगरा हाईवे (Mumbai-Agra Highway) पर गुरुद्वारा के पास चोरों ने  2 दोपहिया शोरूम (Two Wheeler Showroom) में सेंध लगाई और करीब ढाई लाख रुपए नकद (Cash) चुरा ले गए। चोर सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गए हैं। चोरी की इस घटना से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और श्वान की सहायता भी ली गई। 

    धुलिया शहर के मालेगांव रोड पर नवकार हीरो शोरूम और ध्रुव होंडा शोरूम है। रात करीब दो से तीन बजे नवकार हीरो शोरूम में अज्ञात चोर पिछला शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किए और दराज से डेढ़ से दो लाख रुपए चुरा लिए।  घटना को अंजाम देने वाले तीनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। 

    पुलिस ने शुरु की जांच

    ध्रुव होंडा शोरूम के मालिक आशीष किशोर पाटिल ने घटना की पुष्टि की है। चोरों ने तिजोरियों और अन्य दरवाजों के शटर को काफी नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीवाईएसपी दिनकर पिंगले, मोहाडी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय शिंदे, उप पुलिस निरीक्षक आर.आर. सूर्यवंशी और पुलिस पथक घटनास्थल पर पहुंचा। उस समय श्‍वान पथक, फिंगर प्रिंट तज्ञ दस्ता भी जांच के लिए वहां पहुंच गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।