
त्र्यंबकेश्वर : त्र्यंबकेश्वर तहसील (Trimbakeshwar Tehsil) के ब्राम्हणवाड़े परिसर में तेंदुए (Leopard) के हमले में साढ़े तीन वर्षीय बालिका की मृत्यू (Death) हुई। कुछ दिनों पूर्व वेलूंजे में तेंदुए ने एक छोटे बालक पर हमला करते हुए उसे अपना शिकार बनाया था। इसके बाद हुई इस घटना से ग्रामीण भयभीत हो गए है। ग्रामीणों के अनुसार ब्राम्हणवाड़े परिसर के पिंपलद रस्ते पर गट क्रमांक 331,100 ओहल नाका के नवसू पांडू कोरडे के घर के सामने साढ़ेतीन वर्षीय बालिका नयना नवसू कोरडे खेल रही थी।
इस दौरान मौके पर पहुंचा हुआ तेंदुआ मां के सामने बालिका को लेकर गया। इसमें बालिका की मृत्यु हुई। बालिका की मां ने चिल्ला पुकार किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया। इसके बाद तेंदुए बालिका को छोड़कर भागा। गर्दन पर घाव होने से नयना की मौके पर मृत्यु हुई।
जानकारी मिलने के बाद कोतवाल अशोक गांगुर्डे, उप सरपंच योगेश आहेर, पटवारी मनोज राठोड, कोतवाल गंगाराम गोरे, पप्पू सकाले, समाधान सकाले, वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक बिपीन शेवाले, पीएसआई अश्विनी टिले, पुलिस नाईक सचिन गवली, श्रावण सालवे, सचिन गांगुर्डे ने शव को त्र्यंबकेश्वर उप जिला अस्पताल में रवाना किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने त्र्यंबकेश्वर के उप जिला अस्पताल में वन विभाग कर्मियों का घेराव किया। तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग की। वन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप किया। इस दौरान किशन मैडा, भीमा गांगुर्डे सहित ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया की, धुमोडी, वेलुंजे, ब्राह्मणवाडे परिसर में अब तक तीन बालकों की मृत्यु होने की बात कही।