accident
File Photo

    Loading

    सटाणा : बागलाण तहसील के दोधेश्वर अकादमी (Dodheshwar Academy) के प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों (Trainee Students) को लेकर जाने वाले ट्रैक्टर (Tractor) को भीषण दुर्घटना हुई। घाटी (Valley) में चालक से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली (Trolley) पलटने से एक की मौत हुई। जबकि, करीब 30 से 35 विद्यार्थी घायल हो गए। घायल विद्यार्थियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

    सूत्रों ने बताया की, अकादमी प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों को ट्रैक्टर के माध्यम से लेकर जा रहे थे, लेकिन दोधेश्वर घाटी में ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। इस दुर्घटना में एक विद्यार्थी की मौत हुई। अनेक विद्यार्थी घायल हुए। घायलों में से कुछ विद्यार्थियों को इलाज के लिए मालेगांव के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया। प्रशिक्षणार्थी श्रावणी सोमवार निमित्त दोधेश्वर के शिव मंदिर में होने वाली यात्रा के बंदोबस्त के लिए गए थे। जहा से वापस लौटते समय यह दुर्घटना हुई। 

    छात्र अस्पताल में भर्ती

    दुर्घटना में नीलेश वनोरे की मौत हुई। दुर्घटना के बाद परिसर के नागरिकों ने उपलब्ध वाहनों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया। घाटी की एक मोड़ पर चालक से ट्रैक्टर अनियंत्रित होने की बात कहीं जा रही है। दरमियान विद्यार्थियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलने के बाद तहसील में सनसनी फैली। जानकारी मिलने के बाद विद्यार्थियों के अभिभावक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।