Without ticket checking
File Photo

    Loading

    नाशिकरोड. नि:शुल्क यात्रा करने वाले यात्रियों (Passengers) से नाशिकरोड स्टेशन (Nashikroad Station)पर 18 टिकट निरीक्षकों की टीम ने 25 मार्च को एक ही दिन में दो लाख रुपए का जुर्माना (Fine) वसूल किया। बिना टिकट सफर करने वाले, वरिष्ठ नागरिक सहुलियत का अवैध उपयोग करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

    इसे रोकने के लिए मध्य रेल भुसावल विभाग के वाणिज्य विभाग ने भुसावल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य व्यवस्थापक युवराज पाटिल, मंडल वाणिज्य व्यवस्थापक बी. अरुण कुमार, सहायक वाणिज्य व्यवस्थापक, मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया।

    यात्रियों से वसूला गया 91 हजार 960 रुपए

    नाशिकरोड स्टेशन के अभियान में 18 टिकट निरीक्षक शामिल हुए। नाशिकरोड के मुख्य टिकट निरीक्षक विजय धोटे, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक कुंदन महापात्रा, स्टेशन मास्टर आरके कुठार की मदद से कार्रवाई की गई, इसमें 135 मामलों में यात्रियों से 91 हजार 960 रुपए, बिना टिकट यात्रा करने वाले 133 मामलों में 91 हजार 470 रुपए व दो यात्रियों से 490 रुपए का जुर्माना वसूला। पांच यात्री जुर्माना भरने में असमर्थ साबित हुए। जिनके खिलाफ रेल अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की गई।