Ramdas Athawale
File Photo

    Loading

    नाशिक : शिवसेना (Shiv Sena) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को मुख्यमंत्री बनाए। वह भाजपा (BJP) के साथ आए। यह अपील मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने की है। वे नाशिक में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दलित पैंथर के 50 वर्ष पूरे हो गए है। पैंथर को फिर से जिंदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ पारिवारिक संबंध है।

    रामदास आठवले ने कहा कि कोरोना से देश में 5 लाख लोगों की मौत हुई है। इसलिए भीड़ से बचना चाहिए। कोरोना का सामना करने की जिम्मेदारी जितनी सरकार की है उतनी ही हमारी ही है। केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। देश के कुल केस का 25 फीसदी महाराष्ट्र में है। इसलिए सावधान रहे। उद्धव ठाकरे जल्द स्वस्थ होकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़े। उद्धव और हमारा घरेलू संबंध है। भीम शक्ति और शिव शक्ति एक साथ आई थी। लेकिन शिवसेना भाजपा के साथ आए। फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाए। भाजपा को विश्वास था कि कांग्रेस इस गठबंधन को समर्थन नहीं देगी। उनका यह अनुमान गलत साबित हुआ।

    कांग्रेस को अध्यक्ष नहीं मिला

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। सोनिया गांधी अस्थाई अध्यक्ष है। किसी भी राज्य में कांग्रेस मजबूत नहीं है। इसलिए चुनाव से पीछे हट रही है। मेरी दोनों से विनती है कि वे चुनाव लड़े। चायना पाकिस्तान के साथ एक साथ लड़ना है।