gram Panchayat Election

    Loading

    नाशिक : नाशिक जिले (Nashik District) की 6 नगर पंचायतों (Nagar Panchayats) निफाड़, पेठ, सुरगाणा, देवला, दिंडोरी और कलवण के लिए कल मंगलवार (Tuesday) को मतदान (Voting) होने वाला है। चुनाव (Election) को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 87 सीटों के लिए कुल 292 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सुरगाणा और पेठ नगर पंचायतों में ओबीसी आरक्षण नहीं है, इसलिए यहां की सभी 17 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

    निफाड़ और दिंडोरी नगर पंचायत की 14 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। देवला में सिर्फ 11 सीटों पर मतदान हो रहा हैं। इस स्थान पर ओबीसी के लिए 5 सीटें आरक्षित थीं। इस चुनाव में कुल 4 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें देवला के दो और दिंडोरी, कलवण नगर पंचायत का एक शामिल है।

    निफाड़ : 27 मतदान केंद्र 

    निफाड़ में 27 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं। यहां 32 केंद्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसमें 160 कर्मचारी और 96 अधिकारी हैं। वोटिंग मशीनों की संख्या 32 है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 32 मतदान मशीनें हैं। इसलिए पांच दस्ते आरक्षित हैं। इस चुनाव में 8662 पुरुष और 8511 महिला मतदाताओं के साथ कुल 17 हजार 174 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

    देवला : 33 प्रत्याशी मैदान में 

    देवला में 11 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं। 33 प्रत्याशी मैदान में हैं। 11 मतदान केंद्र अध्यक्षों सहित 33 मतदान अधिकारी और 66 मतदान कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इस जगह पर 15 वोटिंग मशीनें लगाई जाऐंगी। देवला में ओबीसी की चार सीटें आरक्षित। यहां 18 जनवरी को मतदान होगा।

    कलवण : 15 हजार 403 मतदाता 

    कलवण में 14 सीटों के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए 19 वोटिंग मशीनें लगाई गई हैं। इसमें 42 अधिकारी, 2 जोनल अधिकारी, 14 केंद्रीय अध्यक्ष समेत 85 कर्मचारी हैं। यहां 15 हजार 403 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    दिंडोरी : एक निर्विरोध

    दिंडोरी की 14 सीटों पर मतदान हो रहे है। इसके लिए 19 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव के लिए 19 मतदान केंद्र अध्यक्ष, 57 मतदान अधिकारी, 95 कर्मचारी और 23 वोटिंग मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। दिंडोरी में 14 हजार 717 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर शिवसेना के सुजीत मुरुकुटे निर्विरोध चुने गए हैं।

    पेठ : 29 वोटिंग मशीन

    पेठ नगर पंचायत के 17 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं। इसके लिए 2 जोनल अधिकारी, 21 मतदान केंद्र अध्यक्ष, 66 मतदान अधिकारी, 21 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 29 वोटिंग मशीनों पर मतदान होंगे।

    सुरगाणा : 64 उम्मीदवारों के बीच लड़ाई

    सुरगाणा नगर पंचायत के लिए 17 सीटों पर 64 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 4212 मतदाता मतदान करेंगे। 17 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं। इसके लिए 17 मतदान केंद्र अध्यक्ष, 51 मतदान अधिकारी और 34 मतदान कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसलिए 30 वोटिंग मशीनें रखी गई हैं।