Woman dies after being hit by Maharashtra Express

    Loading

    नाशिक. नाशिक जिले (Nashik District) के नांदगांव (Nandgaon) में देवदर्शन से लौट रही एक महिला की महाराष्ट्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई।   महिला का नाम स्वाति शिंदे (Swati Shinde) है।   इस मामले में नांदगांव वासियों ने रेल प्रशासन और नगर निगम प्रशासन (Municipal Administration) के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। नाशिक जिले में इस समय नवरात्रि का त्योहार जोरों पर है।

    सरकार के आदेश के अनुसार मंदिर भी खोल दिए गए हैं। इसलिए सुबह से ही नागरिकों का मंदिर में आना-जाना लगा रहता है। कुछ मंदिर में ऑनलाइन दर्शन हो रहे हैं। लेकिन कई लोग भगवान को नमन किए बिना अपनी दिनचर्या शुरू नहीं करते हैं। नांदगांव के नवीन वस्ती निवासी स्वाति शिंदे भी रविवार की सुबह गांव की देवी एकविरा देवी के दर्शन करने गई थीं। देवदर्शन से वापस लौटते समय उन्हें रेलवे लाइन पार करनी पड़ी। क्योंकि भूमिगत मार्ग में पानी भर गया था।पिछले दो दिनों से जिले के कई स्थानों पर बारिश हो रही है।   इसलिए शिंदे ने सोचा कि पानी से  भरे भुयारी मार्ग से ना जाते हुए रेलवे लाईन से जाया जाए।इसलिए स्वाति शिंदे ने घर जाने के लिए भूमिगत मार्ग की जगह रेलवे लाइन पार करने का फैसला किया।लेकिन उन्हें ट्रेन के आने की उम्मीद नहीं थी।   लाइन पार करते समय वह महाराष्ट्र एक्सप्रेस की चपेट में आ गई और मौके पर ही स्वाती की मौत हो गई। नांदगांवकरों ने रेल प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया।  

    नाशिक में कई घटनाएं घट चुकी है 

    नाशिक में रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की टक्कर से मौत के मामले सामने आए हैं।   कई युवा हेडफोन लगाकर रेलवे लाइन पार करने की कोशिश करते हैं। वह हेडफोन की आवाज में ट्रेन की आवाज को नजरअंदाज कर देते हैं और उनकी जान चली जाती है।   कुछ दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी।   देवलाली कैंप और नाशिक रोड पर रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक की मौत हो गई थी।   इसलिए लोगों को भूमीगत मार्ग का उपयोग करना चाहिए।   नाशिक पुलिस ने रेलवे लाइन पार करने का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है, यह घातक हो सकता है।  

    मंदिरों के ऑनलाइन दर्शन करें 

    नाशिक में एक बार फिर से कई लोग मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। इसलिए कोरोना का संक्रमण भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।   इसे देखते हुए नागरिकों की भीड़ न लगे, इसलिए प्रशासन ने जहां भी संभव हो ऑनलाइन दर्शन की अपील की है।   वर्तमान में, निफाड, येवला और सिन्नर तहसीलों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पांगरी में स्कूल को बंद करना पड़ा है।   इसे देखते हुए नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया जाता है।