Murder
File Pic

    Loading

    चोपडा : शहर के मच्छी बाजार क्षेत्र में नइम चिकन सेंटर के पास जगदीश पाटील और शेख फजले शेख नइम के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक (Little Fight) हो गई। इस नोकझोंक में फजले ने धारदार हथियार (Sharp Weapon) से जगदीश पाटिल पर हमला कर दिया। इस हमले में जगदीश पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गया। चोपडा में हुई इस घटना की शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन में की गई। पुलिस स्टेशन (Police Station) में की गई शिकायत के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरु और आरोपी (Accused) को धरदबोचा।     

    इस संबंध में विस्तृत जानकारी यह है कि परदेशी गली चोपडा निवासी जगदीश पाटिल (23) मोटरसाइकिल से मछली बाजार से कृषि उत्पन्न बाजार समिति जा रहे थे, तभी आरोपी फैजल ने गुस्से में आकर जगदीश पाटिल को गाली-गलौज करते हुए उसे धक्का दे दिया और बहस करने के बाद, फैजल अपनी ही चिकन की दुकान की ओर भागा और एक तेज चाकू लेकर वापस लौटा और जगदीश पाटिल पर वार किया, इस वार से जगदीश पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    चोपडा सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

    घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल जगदीश पाटिल को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। इस मामले में जगदीश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोपडा सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई थाना अधिकारी संतोष पारधी कर रहे हैं।