
मुंबई: एनसीपी (NCP) नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) पिछले कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में हैं। कुछ दिन पहले जितेंद्र आव्हाड मुंबई के मुंब्रा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में गए थे। इस कार्यक्रम में जितेंद्र आव्हाड पर बीजेपी (BJP) की महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) भी मौजूद थे। लेकिन शिंदे ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वहीं, आज एकनाथ शिंदे और जितेंद्र आव्हाड एक बार फिर ठाणे में एक कार्यक्रम में एक ही मंच पर होंगे। लेकिन जितेंद्र आव्हा ने ट्वीट कर कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने ट्वीट कर लिखा, “मैं मुख्यमंत्री के साथ खड़ा रहूंगा और पुलिस जेब काटने का मामला दर्ज करेगी।” उन्होंने लिखा कि, आज ठाणे नगर निगम में मुख्यमंत्री द्वारा कुछ योजनाओं का शुभारंभ होने वाला है। नगर निगम ने मुझे भी आमंत्रित किया है। लेकिन पुल के उद्घाटन के कार्यक्रम में उनसे 8 फीट की दूरी पर, मुझ पर 354 का मामला दर्ज किया गया था। वह खुद इस घटना के चश्मदीद हैं। आज मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा और पुलिस पर्स चुराने का केस दर्जकर देगी।
त्या पेक्षा कार्येक्रमाला न गेलेले बर परत पोलिस म्हणतील दबाव होता आणि सीएम म्हणतील तुला माहीत आहेना मी हे करू शकत नाही .. तुला कस कळत नाही …
खरच कळत नाही ….. चलो ये वक्त भी गुजर जयेगा …… u too brutas— Dr.Jitendra Awhad (@Awhadspeaks) December 3, 2022
उन्होंने आगे लिखा, ‘कार्यक्रम में न जाना ही अच्छा है! पुलिस कहेगी कि वह दबाव मे थी। मुख्यमंत्री कहेंगे कि आप जानते हैं कि मैं ऐसा नहीं कर सकता… आप कैसे नहीं जानते… वास्तव में नहीं जानते… चलो ये वक्त भी गुजर जाएगा।’
मालूम हो कि, जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) और एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने ‘हर हर महादेव’ के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताने के बाद ठाणे के विवियाना मॉल में फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया। इस दौरान हाथापाई भी हुई। उसके बाद वर्तकनगर पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद आव्हाड के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया गया था।