PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    नागपुर: राकांपा विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे (Saroj Babulal Ahire) अपने नवजात बच्चे को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) पहुंचीं। वह 30 सितंबर को मां बनीं और आज शीतकालीन सत्र (winter session) में भाग ले रही हैं। जब वह अपने बच्चे के साथ विधानसभा पहुंची तो एक बार लोग दंग रहे गए। वहीं उनके इस तरह से विधानसभा में आना उनके काम के प्रति लगन को दर्शाता है। इसके लिए उनकी प्रशंसा हो रही है।  

    विधायक सरोज बाबूलाल अहिरे ने कहा कि पिछले 2.5 वर्षों से कोरोना के कारण नागपुर में कोई सत्र आयोजित नहीं किया गया था। मैं अब एक माँ हूँ लेकिन मैं अपने मतदाताओं के लिए जवाब लेने आई हूं। 

    विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री ने अंतर्राज्यीय सीमा विवाद (महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच) में मध्यस्थता की है। इस मुद्दे पर अब राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें सीमावर्ती निवासियों के साथ एक साथ खड़ा होना चाहिए।