pawar

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के बाद बिहार (Bihar) में राजनीतिक उथल पुथल चल रही है। महाराष्ट्र में गठबंधन टूटने के बाद अब बिहार में भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन तोड़ दिया। इस मामले में अब एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि, वह अपने साथी पार्टी को ही खत्म कर रही है। इस समय उन्होंने पंजाब में शिरोमणि अकाल दल का भी उदाहरण दिया और भाजपा पर अकाली दल को खत्म करने का आरोप लगाया।

    शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा, “क्षेत्रीय दलों का कोई भविष्य नहीं है, वह भविष्य में जिंदा नहीं रहेंगे और देश में हमारी एकमात्र पार्टी रहेगी, ऐसा बयान भाजपा की तरफ से दिया गया है। नीतीश कुमार द्वारा की गई शिकायत से यह स्पष्ट होता है।”

    उन्होंने कहा, “भाजपा धीरे-धीरे अपने सहयोगी पार्टियों को खत्म कर रही है। क्योंकि पंजाब में अकाली दल जैसी बड़ी पार्टी उनके साथ थी। प्रकाश सिंह बादल जैसा महान नेता उनके साथ था। आज वह पार्टी लगभग ख़त्म हो चुकी है।” 

    इस बीच, बिहार भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने कभी अपने सहयोगी पार्टी के साथ धोखा नहीं किया है। जिसने हमें धोखा दिया हमने उन लोगों की पार्टी तोड़ दी। महाराष्ट्र में शिवसेना का बीजेपी के साथ गठबंधन था। हालांकि, उसके बाद शिवसेना ने उन्हें धोखा दिया और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

    उन्होंने कहा, ‘राजद, कांग्रेस, जदयू पार्टियों को यह गलतफहमी है कि अगर वे एक साथ आ गए तो वे लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को हरा देंगे। वे भूल रहे हैं कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता 2014, 2019 की तुलना में कई गुना अधिक है।”

    उन्होंने कहा, “वे कितनी भी ताकत लगा लें, वह नरेंद्र मोदी को 2024 में प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक नहीं पाएंगे। हम बिहार में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएंगे। आज लिखो ये सरकार साल 2025 भी पूरा नहीं कर पाएगी। इससे पहले ही यह सरकार गिर जाएगी।”