नेपाल विमान (Photo Credits-ANI Twitter)
नेपाल विमान (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    काठमांडू: नेपाल की सेना को विमानन कंपनी ‘तारा एयर’ के दुर्घटनाग्रस्त विमान (Nepal Plane) के मलबे के मुस्तांग जिले में होने के सुराग मिले हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हालांकि, विमान में सवार 22 लोगों के बारे में अब भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस विमान में चार भारतीय भी सवार थे जो मुंबई के ठाणे के रहने वाले हैं। जिसमें दो बच्चे शामिल हैं। 

    ज्ञात हो कि नेपाल की तारा एयरलाइन्स ने विमान में सवार लोगों के नाम जारी किये हैं। जिसमें मुंबई के ठाणे के रहने वाले अशोक कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी वैभवी बांडेकर (त्रिपाठी) और उनके बच्चों धनुष त्रिपाठी तथा ऋतिका त्रिपाठी के नाम शामिल है।

    कापुरबावड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उत्तम सोनवणे ने बताया कि ठाणे से अलग हुए माता-पिता और उनके दो बच्चों सहित चार लोग नेपाल में लापता विमान में सवार थे। ये लोग मुक्तिनाथ मंदिर जा रहे थे।

    वहीं इससे पहले सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर नारायण सिल्वाल ने कहा, ‘‘सैनिकों और बचावकर्मियों ने दुर्घटनास्थल का पता लगा लिया है। इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”