महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    Loading

    ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई विधायक या सांसद उनके खेमे में शामिल हो रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कई नेता संपर्क में हैं।     

    शिंदे ठाणे के टेम्बी नाका में देवी दुर्गा की प्रतिमा का स्वागत करने के लिए आयोजित नवरात्रि जुलूस में भाग ले रहे थे।  उनसे संवाददताओं ने सवाल किया था कि ऐसी अटकलें हैं कि पांच विधायक और सांसद उनके खेमे में शामिल होने के लिए तैयार हैं।   

    शिंदे ने संवाददाताओं से कहा, “कई लोग अनेक लोगों के संपर्क में हैं, लेकिन मुझे अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि कोई नेता हमारे खेमे में शामिल हो रहा है।” टेम्बी नाका नवरात्र उत्सव मंडल की शुरुआत शिंदे के गुरु आनंद दिघे ने की थी। इस अवसर पर नवी मुंबई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व पार्षद रमेश मुख्यमंत्री के खेमे में शामिल हो गए। (एजेंसी)