
मुंबई/पुणे: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway ) से सफर कर रहे यात्रियों के लिए आज हम एक अच्छी खबर लेकर आये है, जी हां मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जल्द ही आठ लेन (Mumbai-Pune Expressway Will Be Eight-Lane) का हो जाएगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने ऐसा प्रस्ताव महाराष्ट्र राज्य सरकार (Mumbai-Pune Expressway) को दिया है। ऐसे में अब जल्द ही तारीफ समस्या को देखते हुए यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा।
वर्तमान में यातायात में वाहनों की भारी वृद्धि के कारण एक्सप्रेस वे पर यातायात जाम की समस्या गंभीर हो गई है। इस पृष्ठभूमि में, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने इस मार्ग को आठ-लेन बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार को एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। ऐसे में अब यह संभावना है कि जल्द ही यातायात की यह समस्या सुलझेगी।
जी हां अगर महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने दिए इस प्रस्ताव को महाराष्ट्र सरकार ,मंजूरी देता है, तो एक साल के भीतर काम शुरू हो सकता है। एक तरफ तेजी से चल रहा मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट और दूसरी तरफ आठ लेन बनाने का प्रस्ताव, इससे मुंबई से पुणे जाने वालों को भी यातायात समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। अब देखना यह होगा की इस प्रस्ताव को महाराष्ट्र सरकार मंजूरी देती है या नहीं।