Omicron in India
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमिक्रॉन (Omicron) के मामलों में गिरावट के बाद फिर से बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में एक दिन में 200 से अधिक लोग में ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं। वहीं डेल्टा वैरिएंट के 4,359 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन पहले आए मामलों से 1096 कम है। राज्य में 23 और लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 12 हजार से अधिक लोग इस महामारी से उबरे हैं।

    50 हजार से अधिक एक्टिव केस

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 78,39,447 और मृतकों की संख्या 1,43,387 हो गई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि 12,986 लोगों ने इस खतरनाक वायरस को मात दी है, जिससे कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 76,39,854 पर पहुंच गया। फिलहाल राज्य में 52,238 एक्टिव मरीज है।

    पुणे संभाग में सबसे ज्यादा नए मरीज

    बुलेटिन के मुताबिक पुणे संभाग में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 1207 मामले सामने आए हैं। इसके बाद नागपुर संभाग में 697, नासिक संभाग में 681, मुंबई संभाग में 675, अकोला में 527, कोल्हापुर संभाग में 254, लातूर संभाग में 177 और औरंगाबाद संभाग में 141 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 97.45 प्रतिशत और डेथ रेट 1.82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    ओमिक्रॉन के 237 नए मामले

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 237 लोगों में ओमिक्रॉन वायरस की पुष्टि हुई है। जो कि शुक्रवार को मिले मामलों से 161 अधिक है। नए संक्रमितों में  में से सबसे ज्यादा 226 अकेले मुंबई में मिले हैं। जबकि 11 पुणे में मिले हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल 3,768 मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3,334 लोग इस वैरिएंट से उबरे हैं।