Delhi Omicron Updates : Omicron increased tension in the country, two more new cases reported in Delhi

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में बुधवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए वैरियंट ओमीक्रॉन (Omicron) का विस्फोट हो गया है। राज्य में आज एक ही दिन में 85 नए मामलों सामने आए है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 252  हो गई है। वहीं आज दिन भर में 3900 कोरोना संक्रमित पाए गए है और 20 लोगो की मौत हो गई है। 

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, आज मिले नए ममलों में 47 मरीज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) और 38 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) ने रिपोर्ट किए हैं। एनआईवी द्वारा रिपोर्ट किए गए 47 रोगियों में से 43 अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं और 4 करीबी संपर्क में हैं। इनमें से 34 मुंबई से हैं, 3-3 नागपुर और पिंपरी चिंचवाड़ से, 2-2 नवी मुंबई और पुणे नगर निगम (पीएमसी) से और 1-1 पनवेल, कोल्हापुर और बुलढाणा से मिला हैं।

     प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आज मिले 38  मामलों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है। 38 रोगियों में से 19 मुंबई से, कल्याण डोंबिवली से पांच, नवी मुंबई और पिंपरी चिंचवाड़ से तीन-तीन, वसई विरार और पुणे नगर निगम (पीएमसी) के दो-दो वहीं पुणे ग्रामीण, भिवंडी निजामपुर, पनवेल और ठाणे नगर निगम से एक-एक मामला सामने आया है।  इसके साथ, राज्य में ओमीक्रॉन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 252 हो गई है। वहीं आज 252 में से 99 रोगियों को नकारात्मक आरटी-पीसीआर परीक्षण के बाद छुट्टी दे दी गई है।

    राज्य में मिले कुल 252 मामले 

     मुंबई -137

    पिंपरी-चिंचवड़  -25

     पुणे ग्रामीण -18

      पुणे नगर निगम -11

    ठाणे नगर निगम -8 

    नवी मुंबई- 7

    पनवेल-7

    कल्याण डोंबिवली -7

    नागपुर- 6 

    सतारा -5

     उस्मानाबाद -5

    वसई विरार -5 

    औरंगाबाद-2

    नांदेड़-2

    बुलढाणा -2 

    भिवंडी निजामपुर -2    

    लातूर -1 अहमदनगर-1 

    अकोला -1

    मीरा भयंदर -1

    कोल्हापुर -1 

    राज्य में मिले कोरोना के 3900 नए मामले 

    महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 3900  नए मामले सामने आए है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 14,065 हो गई और 20 मरीजों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो गई है। राज्य में मामले की मृत्यु दर 2.12% है। वहीं अच्छी बात यह रही की राज्य में आज 1,306 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिसके बाद राज्य में बीमारी से उबरने वालों की कुल संख्या 65,06,137  हो गई है। राज्य का रिकवरी रेट 97.61 फीसदी हैं।  वर्तमान में 1,22,906 लोग होम क्वारंटाइन में हैं और 905 लोग संस्थागत क्वारंटाइन में हैं।