
मुंबई: महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। इस वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। शुक्रवार को राज्य में फिर से 20 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद संक्रमितो की संख्या 108 पहुंच गई है। ज्ञात हो कि, राज्य में यह दूसरा दिन है जब 20 या उससे ज्यादा ओमीक्रॉन वेरियंट से संक्रमित मिले हैं। बीते गुरुवार को राज्य में 23 केस सामने आए थे। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में नाईट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है।
राज्य सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज आए 20 मामलों में से 15 अंतरराष्ट्रीय यात्रा से आए हैं। एक संक्रमित ने देश में यात्रा की है। वहीं चार संक्रमित उच्च जोखिम संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने आगे कहा, “एक मरीज 18 साल से कम का है, वहीं बाकी सभी मरीज 60 वर्ष के ऊपर के हैं।” सरकार ने अनुसार, संक्रमितों मेसे 12 ने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई थी। सात ने कोई भी डोज नहीं लिया था। वहीं एक 18 साल से कम का है। ओमीक्रॉन के कुल 108 मरीजों में से 54 मरीज स्वास्थ्य ठीक हो गए हैं।
1410 केस आए सामने
राज्य सरकार ने बताया कि, राज्य में बीते 24 घंटे में 1410 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 868 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। इस दौरान 12 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य में अभी 8,426 एक्टिव केस है।
Maharashtra reports 1,410 new cases, 12 deaths and 868 discharges today; Active caseload stands at 8,426
20 new cases of Omicron reported in the state today, takes case tally to 108. Out of these, 54 cases have been discharged following a negative RT PCR test pic.twitter.com/LC9QJrPh4p
— ANI (@ANI) December 24, 2021
आधी रात से नाईट कर्फ्यू लागू
राज्य में ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाविकास अघाड़ी सरकार ने राज्य में नाईट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ नए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। सभी सार्वजनिक स्थानों पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध और जिम, स्पा, होटल, थिएटर और सिनेमा हॉल के लिए 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे। ये सभी निर्देश आज रात से लागू होंगे।
Maharashtra | All new guidelines including restriction on the gathering of more than 5 people from 9pm-6am in all public places and 50% capacity for gyms, spas, hotels, theatres & cinema halls to be effective from midnight today#Omicron pic.twitter.com/MTrX83WYzf
— ANI (@ANI) December 24, 2021
सात दिन का होगा होम क्वारंटाइन
मुंबई में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए बीएमसी ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत दुबई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री जो मुंबई के निवासी हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से 7 दिन के होम क्वारंटाइन, आरटी-पीसीआर से गुजरना होगा। इसी के साथ महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहने वाले प्रवासियों को सार्वजनिक परिवहन की अनुमति नहीं, उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।