Omicron in India
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना ग्राफ में गिरावट के बाद मंगलवार को उछाल दर्ज किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन (Omicron) के 350 से अधिक मरीज मिले हैं। जबकि डेल्टा के 2,831 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन पहले आए मामलों से 865 ज्यादा है। वहीं 35 लोगों की महामारी से मौत हुई है। इसके अलावा आठ हजार से अधिक लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

    एक्टिव मरीज 30 हजार से अधिक

    स्वास्थ्य विभग के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में मिले नए मामलों के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 78,47,746 और मृतकों का आंकड़ा 1,43,451 पर पहुंच गया है। हालांकि अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 8,695 लोगों ने इस जानलेवा वायरस पर मात की है, जिससे कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76,69,772 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरकर 30,547 हो गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 97.73 प्रतिशत और डेथ रेट 1.82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 351 नए केस

    महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 351 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 148 मरीज औरंगाबाद में मिले हैं। जबकि 111 मरीज नासिक में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल 4,345 मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3,334 लोग इस वैरिएंट से ठीक हुए हैं।