Corona is again intimidating in Delhi, 144 new cases surfaced, one more patient died
File Photo

    Loading

    मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के देश में सामने आ रहे मामले ने दहशत बढ़ा दी है। इस बीच मुंबई (Mumbai) में आए एक ताज़ा ओमीक्रोन केस को लेकर चिंताएं और भी बढ़ गई हैं। अमेरिका से मुंबई पहुंचे एक 29 वर्षीय शख्स का ओमीक्रोन टेस्ट पॉज़िटिव आया है। हैरानी की बात ये है कि, शख्स ने कोरोना की तीन खुराकें ली हुई थीं लेकिन बावजूद इसके उसका टेस्ट पॉज़िटिव आया है। 

    एक रिपोर्ट के अनुसार, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि, न्यूयॉर्क से लौटे एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को मुंबई में ओमीक्रोन टेस्ट पॉज़िटिव आया है। इस व्यक्ति में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और उसने फाइजर के कोरोना वायरस वैक्सीन की तीन खुराक ली थी। 

    रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस शख्स का 9 नवंबर को एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। इसके बाद उनके नमूने आगे जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें उसका ओमीक्रोन टेस्ट पॉज़िटिव आया है। अब शख्स के दो उच्च जोखिम वाले संपर्कों को ट्रेस कर कोरोना टेस्ट किया गया था लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगिटिव आई है। पेशेंट को फिलहाल एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

    बता दें कि, शुक्रवार को सामने आए ओमीक्रोन के नए मामले के बाद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कुल ओमीक्रोन केस बढ़कर अब 15 हो गए हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से अब तक 13 मरीजों को पहले ही अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। वास्तव में शहर में अब तक पाए गए 15 ओमीक्रोन केस में से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र में ओमाइक्रोन के मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है।

    दरअसल, इस वायरस की सबसे पहले जानकारी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिली थी। दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले इस वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति की पहचान हुई थी। कोविड-19 वायरस के बी.1.1.529 स्वरूप की पहचान दक्षिण अफ्रीका में की गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को इस स्वरूप को ‘चिंता उत्पन्न करने वाले स्वरूप’ की श्रेणी में डाला है।